KBC 14 Episode Update: ऑडियंस पोल में जनता ने दिया इस सवाल का गलत जवाब, कंटेस्टेंट ने जीते 10 हजार रुपए

Kaun Banega Crorepati Season 14 19 September Episode: कौन बनेगा करोड़पति 14 के सोमवार के एपिसोड में दो कंटेस्टेंट्स 10 हजार रुपए लेकर वापस लौटी। जानिए किन सवालों का कंटेस्टेंट्स ने जीते 10 हजार रुपए।

Kaun Banega Crorepati 14
Kaun Banega Crorepati 14 
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 14 के एपिसोड में दो कंटेस्टेंट्स ने 10 हजार रुपए जीते।
  • ऑडियंस पोल में जनता ने दिया सवाल का गलत जवाब।
  • सीजन 14 की पहली करोड़पति कविता चावला ने जीत लिए 80 हजार रुपए।

Kaun Banega Crorepati 19 Sept 2022 Episode Update: कौन बनेगा करोड़पति 14 के सोमवार के एपिसोड में आज तीन कंटेस्टेंट्स हॉटसीट पर बैठी। रोलओवर कंटेस्टेंट देबिका दत्ता देब और बिजल हर्ष सुखानी 10 हजार रुपए जीतकर गई। बिजल हर्ष सुखानी ने एक सवाल में ऑडियंस पोल लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। ऑडियंस ने गलत जवाब दिया। बिजल के बाद कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 की पहली करोड़पति कविता चावला भी हॉटसीट पर आई। 

बिजल हर्ष सुखानी ने आठ सवाल का सही जवाब देकर 80 हजार रुपए जीत लिए थे। उनसे एक लाख 60 हजार रुपए का सवाल पूछा- 'कौन सा मंत्रालय भारतीय जनगणना करता है? इस सवाल के चार ऑप्शन थे- a. वाणिज्य एवं उद्योग b.विधि एवं न्याय c.गृह या d.स्वास्थय एवं परिवार कल्याण। बिजल के पास तीनों लाइफलाइन मौजूद थी। उन्होंने ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया। 58 फीसदी ऑडियंस ने D ऑप्शन पर वोट दिया। बिजल ने  d ऑप्शन ही चुना। ये गलत जवाब था। सही जवाब था c गृह मंत्रालय। बिजल शो से केवल दस हजार रुपए जीतकर वापस लौटी। 

Kaun Banega Crorepati 14

Also Read: पहली सैलेरी से अमिताभ बच्चन ने अपने पिता को दिया था ये तोहफा, नौकर ने कर दिया हाथ साफ

10 हजार रुपए जीतकर गई देबिका दत्ता देब
गुरुवार की रोलओवर कंटेस्टेंट देबिका दत्ता देब ने सोमवार (19 सितंबर) के एपिसोड में 10 हजार रुपए से आगे खेलना शुरू किया। देबिका दत्ता देब ने 80 हजार रुपए जीत लिए थे। उनसे एक लाख 60 हजार रुपए का सवाल पूछा गया- 'इनमें से क्या चीज बिस्मिल्लाह खान और भीमसेन जोशी में समान है? चार ऑप्शन थे- a.दोनों को भारत रत्न मिला था b.दोनों शहनाई बजाते थे c.दोनों एक ही घराने के थे d.दोनों को 'पंडित' उपाधि दी गई थी। देबिका ने D ऑप्शन चुना। इसका सही जवाब a था। देबिका दत्ता देब के पास एक लाइफलाइन वीडियो कॉल ए फ्रेंड बची हुई थी।  

KBC 14

देबिका दत्ता के बाद हॉटसीट पर कविता चावला आईं। कविता चावला महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हैं और एक हाउसवाइफ हैं। सोमवार का एपिसोड खत्म होने तक कविता ने 80 हजार रुपए जीत लिए हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर