KBC 14: हॉटसीट पर बैठे इस कंटेस्टेंट ने अबू सलेम को किया था गिरफ्तार, अमिताभ बच्चन ने मांगा ऑटोग्राफ

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 का नया प्रोमो जारी हुआ है। प्रोमो में दिखाया है कि हॉटसीट पर रुपिन शर्मा बैठेंगे। रुपिन गैंगस्टर अबू सलेम को गिरफ्तार कर चुके हैं।

KBC 14
KBC 14 
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉटसीट पर रुपिन शर्मा बैठेंगे।
  • रुपिन शर्मा ने गैंगस्टर और आतंकवादी अबू सलेम को पकड़ा था।
  • अमिताभ बच्चन ने मांगा रुपिन शर्मा का ऑटोग्राफ।

Kaun Banega Crorepati 14 Promo. कौन बनेगा करोड़पति 14 के बुधवार के एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर विमल काबांड बैठे थे। विमल शो से 25 लाख रुपए जीतकर वापस लौटे हैं। केबीसी के नए प्रोमो के अनुसार अमिताभ बच्चन के सामने अब रुपिन शर्मा अपनी किस्मत आजमाएंगे। रुपिन शर्मा डायरेक्टर जनरल प्रिजन ऑफ नागालैंड हैं। शो के दौरान रुपिन ने बताया कि उन्होंने ही गैंगस्टर और आतंकवादी अबू सालेम को गिरफ्तार किया था, जो 1993 बंबई सीरियल धमाको का दोषी भी है।  

सोनी टीवी द्वारा प्रोमो के मुताबिक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कहते हैं, 'आपने एक बहुत ही खूंखार आतंकवादी को गिरफ्तार किया था।' इस पर रुपिन शर्मा कहते हैं, 'अबू सालेम। बंबई बम धमाको में उसका बहुत बड़ा हाथ था।' रुपिन के साथी कहते हैं कि वह जिस भी काम को करते हैं, उसमें उनकी युवा काफी ज्यादा तारीफ करते हैं।' रुपिन इसके अलावा कहते हैं कि, 'जेल का अब स्वरूप बदल गया है। जेल अब सुधार गृह बन गया है।' वहीं, अमिताभ बच्चन ने रुपिन से उनका ऑटोग्राफ भी मांगते हैं।    

Also Read: KBC 14: 50 लाख रुपये के इस सवाल का जवाब जानते हैं आप? जिसपर विमल ने छोड़ा शो

50 लाख रुपए के सवाल का नहीं दे सके जवाब
बुधवार के एपिसोड में विमल काबांड शो से 25 लाख रुपए जीतकर वापस लौटे थे। 50 लाख रुपए के सवाल में उन्होंने गेम को छोड़ने का फैसला किया। 50 लाख रुपए का सवाल था- इनमें से किस भारत रत्न विजेता का जन्म और मृत्यु दोनों, भारत के बाहर किसी देश में हुई थी? चार ऑप्शन थे- A. लाल बहादुर शास्त्री, B. मौलाना अबुल कलाम आजाद, C. मदर टेरेसा, D. जेआरडी टाटा। इसका सही जवाब जेआरडी टाटा था। विमल ने अपनी तीनों लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया था।   

कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत सात अगस्त 2022 से हुई थी। इस बार आजादी का अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए 75 लाख रुपए का नया पड़ाव जोड़ा है। इसके अलावा शो की प्राइज मनी बढ़ाकर साढ़े सात करोड़ रुपए कर दी गई है। आईआईटी नई दिल्ली के एक्स कंटेस्टेंट आयुष गर्ग 75 लाख रुपए प्राइज मनी जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर