KBC 11: टीचर होने के बावजूद कक्षा-3 के सवाल पर अटकी कंटेस्टेंट, अमिताभ ने भी जताई हैरानी

टीवी मसाला
Updated Sep 27, 2019 | 16:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

कौन बनेगा करोड़पति (kaun banega crorepati season 11) के 11वें सीजन में अमिताभ बच्‍चन के सामने हॉट सीट पर महाराष्ट्र के कल्याण की रहने वाली अश्वि‍नी भोसले पहुंचीं लेकिन वह आसान से सवालों पर अटक गईं।

Amitabh bachchan KBC
Amitabh bachchan KBC 

कौन बनेगा करोड़पति (kaun banega crorepati season 11) के 11वें सीजन में अमिताभ बच्‍चन के सामने हॉट सीट पर  महाराष्ट्र के कल्याण की रहने वाली अश्वि‍नी भोसले पहुंची लेकिन वह आसान से सवालों पर अटक गईं। कहने को अश्वि‍नी बच्‍चों को ट्यूशन देती हैं। हॉट सीट पर बैठकर उन्‍होंने शो से  7 करोड़ जीतने का दावा किया। 

जब अमिताभ बच्‍चन ने सवाल पूछने शुरू किए तो वह टेंशन में आ गईं। आलम ये हो गया कि वह तीसरी कक्षा के सवाल का जवाब भी नहीं दे पाईं। बता दें कि जैसे ही फास्टेस्ट फिंग फर्स्ट में उन्होंने सही जवाब दिए तो जीतने के बाद वह इतनी उतावली हो गईं कि केबीसी के सेट पर दौड़ने-भागने और चीखने लगीं। 

अमिताभ ने उसे पूछा कि इनमें से किसका मान सबसे अधिक है? इसके ऑप्‍शन थे- इनमें से किसका मान सबसे अधिक है? a. 100-1, b. 200-111, c. 300-222 और d. 400-333। इस सवाल पर वह अटक गईं और ऑडियंस पोल की मदद से सही जवाब दे पाईं। जब अश्विनी अटकीं तो खुद अमिताभ हैरान दिखे। जैसे तैसे वह 1 लाख 60 हजार रुपये जीत पाईं। तो एक नजर उन सवालों पर जो अमिताभ ने अश्विनी से पूछे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

 

सवाल- इस लोकप्रिय हिंदी कहावत को पूरा करें 'नाच न जाने__ टेढ़ा'?
सही जवाब- आंगन

सवाल- नूडल्स, बर्गर, पिज्जा और फ्रेंच फ्राइज के भोजन को किस प्रकार के भोजन में वर्गीकृत किया जाता है?
सही जवाब- फास्ट फूड

सवाल- पारंपरिक तौर पर इनमें से किस अवसर पर देवी सरस्वती की पूजा की जाती है?
सही जवाब- वसंत पंचमी

सवाल- भारतीय क्रिकेट में किसे माही के नाम से जाना जाता है?
सही जवाब- महेंद्र सिंह धोनी

सवाल- इनमें से किसका मान सबसे अधिक है? 
सही जवाब- 100-1

सवाल- खलनायक का किरदार निभाने वाले इस अभिनेता को पहचानें?
सही जवाब- अजीत

सवाल- दिल्ली, खिड़की, गणेश और नारायण के अलावा शनिवार वाड़ा के पांचवे दरवाजे का क्या नाम है?
सही जवाब- मस्तानी

सवाल- इस शास्त्रीय नृत्य को पहचानिये?
सही जवाब- मणिपुरी

सवाल- रामायण के अनुसार इनमें से किसे राजऋषि और ब्रह्मऋषि कहा जाता था?
सही जवाब- विश्वामित्र

सवाल- यदि आपका विमान वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरता है तो आप किस भारतीय शहर में होंगे?
सही जवाब- पोर्ट ब्लेयर

सवाल- इनमें से किस उपनिषद या प्राचीन दार्शनिक पुस्तक का नाम या अर्थ है 'महान वन पुस्तक' ?
सही जवाब- बृहदारण्यक उपनिषद्

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर