KBC-12 की पहली करोड़पति बनेगी ये महिला?, Amitabh Bachchan कल छवी कुमार से पूछेंगे 1 करोड़ रुपए का सवाल

kaun banega crorepati 12: कौन बनेगा करोड़पति-12 में हॉट सीट पर छवी कुमार बैठने वाली हैं। जो कि इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बनेंगी, जिनसे एक करोड़ का सवाल पूछा जाएगा...

KBC 12 Chhavi kumar 1 Crore rupees question  amitabh Bachchan Ask Watch video
कौन बनेगा करोड़पति-12। 
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति-12 का नया प्रोमो जारी किया गया है।
  • छवी कुमार इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बनेंगी जो एक करोड़ के सवाल पर पहुंचेंगी।
  • छवी कुमार से अमिताभ बच्चन शो में 1 करोड़ का सवाल करेंगे।

अमिताभ बच्चन ने सोमवार को एकबार फिर अपने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति 12 में सभी का जर्मजोशी से स्वागत किया। नए फास्टेस्ट फिंगर कंटेस्टेंट्स के साथ बिग बी ने केबीसी-12 की शुरुआत की। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में पूछे गए सवाल का कौसलेंद्र सिंह तोमर ने सबसे तेज सही जवाब दिया। 6.09 सेकंड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्रश्न का उत्तर देकर कौसलेंद्र सिंह तोमर हॉट सीट पर बैठे। मध्य प्रदेश के निवासी कौशलेंद्र ने बड़ी सूझबूझ से केबीसी-12 का गेम खेला, हालांकि वो आठवें प्रश्न तक ही पहुंच सके। सभी लाइफलाइन का इस्तेमाल कर कौशलेंद्र ने 40,000 रुपये लेकर कौन बनेगा करोड़पति क्विट कर दिया। कौलसेंद्र के बाद हॉट सीट पर श्रुति सिंह बैठीं। श्रुति सिंह ने 11 सवालों का जवाब दिया और आगे मंगलवार को भी वो खेल में बनी रहेंगी, 6.50 लाख रुपए  के सवाल तक पहुंचेंगी। 

केबीसी-12 में पहली बार पूछा जाएगा 1 करोड़ का सवाल
कौन बनेगा करोड़पति-12 का नया प्रोमो जारी किया गया है। जिसमें हॉट सीट पर छवी कुमार बैठी हुई हैं। जो कि इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बनने वाली हैं और एक करोड़ के सवाल पर पहुंचेंगी। प्रोमो में इसकी एक झलक दिखाई गई है। छवी कुमार से अमिताभ बच्चन 1 करोड़ का सवाल करते हैं और कहते हैं सोच समझकर खेलिएगा, क्योंकि आपके पास लाइफलाइन नहीं है। 

IAF अधिकारी की पत्नी छवी कुमार
कौन बनेगा करोड़पति 12 के आगामी एपिसोड में आने वालीं छवी कुमार IAF अधिकारी की पत्नी हैं। अमिताभ बच्चन शो में छवी से काफी प्रभावित होंगे, जिनके पति भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर हैं। 28 अक्टूबर को छवी कुमार का केबीसी-12 वाला एपिसोड टेलिकास्ट किया जाएगा। इसी दौरान बिग बी शो में छवी कुमार से 1 करोड़ रुपए का सवाल करेंगे। हालांकि छवी कुमार इसका जवाब देकर पहली करोड़पति बन पाती हैं या नहीं ये मंगलवार के ही एपिसोड में पता चलेगा।

छवी कुमार कौन बनेगा करोड़पति में उन सभी पुरुषों की पत्नियों का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगे, जो राष्ट्र के लिए लड़ते हैं और अपना जीवन बलिदान करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। छवी कुमार बताती हैं कैसे जब एक महिला उस पुरुष से शादी करती है जो देश की सेवा करता है, तो वह भी उस संघ का हिस्सा बन जाती हैं, जिसमें उनका पति काम करता है। छवी कुमार बताती हैं कि जैसे मेरे पति का कर्तव्य राष्ट्र की सेवा करना है वैसे ही मेरा कर्तव्य उनका समर्थन करना है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर