KBC 13 Question, 19 May 2021:अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ा है केबीसी 13 का दसवां सवाल, जानिए इसका सही जवाब

Kaun Banega Crorepati 13 Registration Question 19 May 2021: कौन बनेगा करोड़पति 13 में आज का सवाल अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ा है। जानिए सवाल और उसका सही जवाब...

Kaun Banega Crorepati 13 19 May 2021 Question
Kaun Banega Crorepati 13 19 May 2021 Question 
मुख्य बातें
  • केबीसी की हॉटसीट में बैठने का मौका आपको भी मिल सकता है।
  • हॉटसीट पर बैठने के लिए रोजाना एक सवाल का सही जवाब देना है।
  • बुधवार को बिग बी अमिताभ बच्चन ने अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी हाल की घटना पर सवाल पूछा है। 

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के रजिस्ट्रेशन में केवल दो दिन रह गए हैं। 19 नवंबर यानी बुधवार को बिग बी अमिताभ बच्चन ने अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी हाल की घटना पर सवाल पूछा है। 

19 नवंबर 2021 का सवाल है- 
2021 में पर्सिवेरेंस नामक अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक कहां उतरा था?
a. मंगल (Mars) 
b. शुक्र (Venus)
c. ब्रहस्पति (Jupiter)
d. गेनिमीड  (Ganymede)

Where did Perseverance rover successfully land in 2021?
A.  Mars
B.  Venus
C.  Jupiter
D.  Ganymede

इस सवाल का सही जवाब a. मंगल (Mars) है। इच्छुक कैंडिडेट्स इस सवाल का सही जवाब 20 मई 2021 को रात नौ बजे तक दे सकते हैं।

KBC Last Hindi Registration question

नासा ने किया है तैयार
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के परसिवरेंस रोवर का मिशन मंगल ग्रह पर माइक्रोबियल जीवन की तलाश करना है। परसिवरेंस रोवर के ऊपर एक सुपरकैमरा लगा हुआ है, जो पत्थरों की बनावट को समझने और अन्य जगहों पर जाने के लिए एक शक्तिशाली लेजर का प्रयोग करता है। 

शरलॉक नाम का एक डिवाइस रोवर की बांह पर लगाया गया है, जो कैमरा, लेजर और अन्य डिवाइसों को पत्थरों पर करीबी नजर रखने में मदद करेगा। इसके अलावा इसके जरिए क्रेटर में मौजूद मिनरल्स, कार्बनिक मॉलिक्यूल और संभावित बायोसिग्नेचर की पहचान करेगा। 

KBC Last EnglishRegistration question

ऐसे दें सही जवाब
प्रश्न का सही उत्तर देने के लिए केबीसी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का हिस्सा बनना होगा। इसके लिए Sonyliv ऐप या फिर वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा। सही जवाब देने के लिए  वेबसाइट या ऐप पर जाकर जवाब के साथ अपनी उम्र, फोन नंबर और पता देना होगा। 

एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर KBC इसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन लिखें और 509093 पर एसएमएस करें। सही जवाब के आधार पर कंटेस्टेंट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके अलावा देश के कई अलग-अलग शहरों में ऑडिशन भी होंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर