khatron ke khiladi 12: फिनाले वीक से पहले सोशल मीडिया पर यूजर ने इस कंटेस्टेंट को बताया विनर, रुबीना से लेकर फैजल शेख के बीच होगी कांटे की टक्कर

khatron ke khiladi 12 : रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 12 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो में फिनाले की रेस शुरू हो चुकी है। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर है कि इस बार कौन जीतेगा शो?

khatron ke khiladi 12
khatron ke khiladi 12  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • खतरों के खिलाड़ी 12 अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है
  • शो के फिनाले वीक में कंटेस्टेंट्स के बीच होगी कांटे की टक्कर
  • कौन होगा इस बार खतरों के खिलाड़ी का विनर?

khatron ke khiladi 12 : टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। फिनाले की आखिरी रेस के लिए खिलाड़ी बिल्कुल तैयार है। शो के फिनाले में जनत जुबैर, फैजल शेख, रुबीना दिलैक, निशांत भट्ट, मोहित मलिक, कनिका मान और राजीव आदित्य पहुंचे है। कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। प्रोमो में सभी खिलाड़ी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

इस प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने लिखा है, फिनाले की रेस में होगी कांटे की टक्कर, आखिर वो कौन सा खिलाड़ी होगा जो बनेगा इस सीजन का विनर।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)


सभी खिलाड़ी फिनाले वीक में अपना दम लगा देंगे। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस साल के विनर फैजल शेख होंगे। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि रुबीना दिलैक भी विनर हो सकती हैं। फैजल शेख ने सबसे पहले टिकट टू फिनाले टास्क जीता था। वहीं, रुबीना अपनी हेल्थ की वजह से इस टास्क से सीधा बाहर हो गई थी। सभी खिलाड़ी काफी दमदार है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार का विनर कौन बनता है।

ये भी पढ़ें -Jhalak Dikhla Jaa 10 : रुबीना दिलैक का परफॉर्मेंस देख हो जाएंगे इमोशनल, बोलीं- अभिनव से तलाक लेने का फैसला सबसे मुश्किल ....

आप भी देखिए अदिति का खास गिफ्ट 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

शो पर कंटेस्टेंट्स खतरनाक स्टंट के साथ जमकर मस्ती भी करते हैं। शो के कंटेस्टेंट मोहित मलिक अक्सर खूबसूरत लड़कियों को देखकर उन पर फिदा हो जाते हैं। अब मोहित की इन हरकतों को देखते हुए उनकी पत्नी अदिति ने अपनी भड़ास निकाली हैं। अदिति ने मोहित के लिए खास गिफ्ट भेजा है, जिसे देखने के बाद कंटेस्टेंट्स हंसते- हंसते लोटपोट हो जाते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर