Khatron Ke Khiladi 12: इन कंटेस्टेंट्स ने बनाई टॉप 3 में अपनी‌ जगह, जानें कब होगा शो का फिनाले  

Khatron Ke Khiladi 12 Updates: खबरों के अनुसार, जन्नत जुबैर और रूबीना दिलैक टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गए हैं। इसके साथ टाॅप 3 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी अब सामने आ गई है। यहां जानें इस शो का फिनाले कब होगा।

Khatron Ke Khiladi 12 Latest Updates, Khatron Ke Khiladi 12 Finale Episode
Khatron Ke Khiladi 12 
मुख्य बातें
  • दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है खतरों के खिलाड़ी 12 शो।
  • इस‌ शो को मिले अपने टॉप 3 कंटेंस्टेंट्स।
  • सितंबर में होगा इस शो का फिनाले।

Khatron Ke Khiladi 12 Latest Updates: खतरों के बादशाह रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इस बार अपने कंटेस्टेंट्स के लिए तरह-तरह के खतरनाक स्टंट्स लेकर आए हैं। वहीं अपने आप को खतरों का खिलाड़ी साबित करने के लिए हर एक कंटेस्टेंट एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। इस टीवी शो के सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) में रुबीना दिलैक, सृति झा, कनिका मान, मोहित मलिक, प्रतीक सहजपाल, शिवांगी जोशी, तुषार कालिया, राजीव अड़तिया, फैजल शेख, जन्नत जुबैर और निशांत भट्ट को देखा जा रहा है। खबरों के अनुसार, इस टीवी शो से एरिका पैकर्ड और अनेरी वजानी अभी तक बाहर हुईं हैं। अब यह पता चल गया है कि इस टीवी शो के टॉप 5 और टॉप 3 कंटेंस्टेंट्स में कौन-कौन शामिल है (Khatron Ke Khiladi 12 Top 5 And Top 3 Contestants)।

Also Read: सुनील ग्रोवर की लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी, डॉ. मशहूर गुलाटी बन फिर हंसाएंगे

रूबीना दिलैक और जन्नत जुबैर के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि यह दोनों कंटेस्टेंट्स टाॅप 5 (KKK 12 Top 5 Contestants) में शामिल हो गई हैं। द सियासत डेली की एक खबर के अनुसार, रूबीना दिलैक और जन्नत जुबैर के साथ टाॅप 5 में फैजल शेख, मोहित मलिक और तुषार कालिया भी शामिल हैं। लेकिन इस खबर के अनुसार, रूबीना दिलैक और जन्नत जुबैर टाॅप 3 (KKK 12 Top 3 Contestants) में अपनी जगह नहीं बना पाईं। सूत्र ने यह जानकारी दी है कि, खतरों के खिलाड़ी 12 के टॉप 3 कंटेंस्टेंट्स में तुषार कालिया, मोहित मलिक और फैजल शेख शामिल हैं। 

Also Read: Anupama Spoiler: अनु की वजह से अनुपमा को वनराज ने सुनाई खरी-खोटी, अधिक के प्लान में फंस जाएगी पाखी?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

कब होगा शो का फिनाले? (Khatron Ke Khiladi 12 Finale)

फिलहाल शो के फिनाले को लेकर कोई बड़ी सूचना नहीं मिली है। लेकिन कहा जा रहा है कि अगर हर बार की तरह इस बार भी मेकर्स तकरीबन 22 एपिसोड्स रखने वाले हैं तो हो सकता है कि इस‌ शो का फिनाले सितंबर महीने के बीच में रखा जाए। ऐसे में 10 या 11 सितंबर को शो का फिनाले हो सकता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर