Kishwer Merchantt Baby: किश्वर मर्चेंट और सुयश राय बने माता-पिता, Bigg Boss कपल ने शेयर की बेटे की पहली झलक

Kishwer Merchantt and Suyyash Rai baby boy First photo: किश्वर मर्चेंट और सुयश राय माता-पिता बन गए हैं। 2016 में शादी करने वाले कपल के घर अब फाइनली किलकारी गूंजी है...

Kishwer Merchantt and Suyyash Rai baby boy| Kishwer Merchantt and Suyyash Rai Children| Kishwer Merchantt Son| Kishwer Merchantt baby| किश्वर मर्चेंट और सुयश राय बने बेटे के माता-पिता
बेटे के साथ किश्वर मर्चेंट और सुयश राय। 
मुख्य बातें
  • किश्वर मर्चेंट और सुयश राय पेरेंट्स बन गए हैं।
  • किश्वर मर्चेंट ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है।
  • टीवी कपल ने बेटे की पहली झलक भी शेयर की है।

टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल में से एक किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के फैन्स के लिए खुशखबरी है। किश्वर मर्चेंट और सुयश राय अब माता-पिता बन गए हैं और कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया हैं। 2016 में शादी करने वाले कपल के घर अब फाइनली किलकारी गूंजी है। किश्वर मर्चेंट ने एक बेटे को जन्म दिया है। 

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने अभी तक अपने बच्चे के नाम का खुलासा नहीं किया है। हालांकि टीवी कपल ने अपने नन्हे बेटे की पहली तस्वीर जरूर सोशल मीडिया पर शेयर की है और इस खुशखबरी का ऐलान किया है। 'सुकिशकाबेबी' हैशटैग के साथ कपल ने अपने बच्चे का दुनिया से मिलाया है। बेटे के जन्म से किश्वर और सुयश बेहद खुश हैं। 

अपने नन्हे बेटे को गले लगाते हुए एक मनमोहक तस्वीर के साथ, किश्वर ने इंस्टाग्राम पर खुशखबरी साझा की है। एक्ट्रेस ने लिखा- '27.08.21 वेलकम बेबी राय!!! बेटा हुआ है। #sukishkababy

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kishwersmerchantt)

श्वेता तिवारी से लेकर चार्ली चौहान तक, कई टीवी सितारे नए माता-पिता के लिए हार्दिक बधाइयां दे रहे हैं। श्वेता ने लिखा, 'बधाई हो मम्मी और पप्पा'। आशा नेगी ने भी कमेंट कर कपल को बधाई दी है। 

आपको बता दें, किश्वर मर्चेंट और सुयश राय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 9 का हिस्सा रहे थे। दोनों की केमिस्ट्री ने शो में दर्शकों का दिल जीत लिया था। कपल का रिलेशनशिप हमेशा एक आइडियल के तौर पर देखा जाता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर