सोनम कपूर से करण जौहर ने पूछा 'आपकी कितनी दोस्तों के साथ सो चुके हैं अर्जुन कपूर', एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

Koffee With Karan 7 Updates: कॉफी विद करण 7 के नए एपिसोड में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर भाई-बहन की जोड़ी यानी सोनम कपूर और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं। इस टॉक शो में सोनम कपूर यह बताती हुई नजर आएंगी कि उनकी कितनी दोस्तों के साथ अर्जुन कपूर सो चुके हैं। 

Koffee With Karan 7 Latest Updates, Sonam Kapoor Revealed His Brother Arjun Kapoor Have Slept With Latter's Friends
Sonam Kapoor And Arjun Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कॉफी विद करण 7 में नजर आने वाले हैं अर्जुन कपूर और सोनम कपूर। 
  • करण जौहर ने अर्जुन कपूर के सेक्स लाइफ पर पूछा ऐसा सवाल।
  • सोनम कपूर ने बताया उनकी दोस्तों के साथ सो चुके हैं अर्जुन कपूर।

Koffee With Karan 7 Latest Updates: करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण 7 के नए एपिसोड को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है। आने वाले एपिसोड में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर भाई-बहनों की जोड़ी में से एक को देखा जाएगा। करण जौहर के इस टॉक शो में अब अर्जुन कपूर के साथ सोनम कपूर को देखा जाएगा। हाल ही में इस टॉक शो के मेकर्स ने नए एपिसोड का प्रोमो जारी किया है जिसके साथ इस बात का भी खुलासा हो गया है कि नए एपिसोड में बतौर गेस्ट किसे देखा जाएगा। नए प्रोमो में यह देखा जा रहा है कि करण जौहर सोनम कपूर से अर्जुन कपूर के सेक्स लाइफ से जुड़ा एक ऐसा सवाल पूछते हैं जिसका जवाब सुनकर मलाइका अरोड़ा का दिल टूट सकता है। 

Also Read: Koffee With Karan 7: अर्जुन कपूर ने इस नाम से सेव किया है गर्लफ्रेंड मलाइका का फोन नंबर, बताई इसकी वजह

करण जौहर ने सोनम कपूर से पूछा ऐसा सवाल 

हाल ही में जो प्रोमो जारी हुआ है उसमें यह देखा जा सकता है कि करण जौहर सोनम कपूर से यह पूछते हैं कि अर्जुन कपूर उनकी कितनी सहेलियों के साथ सो चुके हैं। जिसका जवाब देते हुए सोनम यह कहती हैं कि 'मैं इस पर बातचीत नहीं करना चाहती हूं।' इसके बाद सोनम कपूर जो कहती हैं उससे मलाइका अरोड़ा का दिल टूट सकता है। वह कहती हैं कि उनके सभी भाईयों ने ऐसा किया है। फिर करण यह कहते हैं कि 'कैसे भाई हैं आपके।' तब‌ अर्जुन कपूर यह कहते हैं कि 'कैसी बहन हो तुम, तुम अपने भाईयों के बारे में ऐसा‌ कैसे कह सकती हो।' 

Also Read: Pradeep Patwardhan Passes Away: मराठी एक्टर प्रदीप पटवर्धन का हार्ट अटैक से निधन, 64 की उम्र में ली अंतिम सांस

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इसके बाद करण सोनम कपूर से यह पूछते हैं कि उनके अनुसार इस समय हर जगह कौन सा मेल एक्टर छाया हुआ है। तब सोनम कपूर रणबीर कपूर का नाम लेती हैं। वह कहती हैं कि इन दिनों रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। जब करण जौहर सोनम से फिल्म का नाम पूछते हैं तब वह कहती हैं 'शिवा नंबर 1।' सोनम का यह जवाब सुनकर हर कोई हंसने लग जाता है। दरअसल, रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'शिवा नंबर 1' नहीं बल्कि 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1 शिवा' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर