Mahabharat के 'कर्ण' पंकज धीर को टीवी पर देखकर बहू ने छुए थे पैर, कृतिका सेंगर ने खुद बताई ये बात

Kratika Sengar on Pankaj Dheer: महाभारत के कर्ण पंकज धीर की बहू व एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने बताया कि उन्हे पहली बार शो में देखकर उन्होंने अपने ससुर के पैर छुए थे।

Kratika and Pankaj Dheer
Kratika and Pankaj Dheer 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने की ससुर पंकज धीर को लेकर बात
  • कृतिका सेंगर ने बताया कि उन्होंने महाभारत के सभी एपिसोड देखे
  • कृतिका बोलीं- महाभारत में ससुर को देखकर उनके पैर छूने गई थी

इन दिनों बीआर चोपड़ा की महाभारत का टेलिविजन पर फिर से प्रसारण किया जा रहा है। साल 1988 में पहली बार टीवी पर आए इस शो को अब भी दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। टीआरपी के मामले में भी यह शो सबसे आगे हैं। 

महाभारत में एक्टर पंकज धीर ने कर्ण का रोल निभाया था जिसे बहुत पसंद किया गया। हाल ही में पंकज धीर की बहू और मशहूर एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने शो को फिर से टीवी पर दिखाए जाने को लेकर बात की। कृतिका से पूछा गया कि महाभारत को फिर से टेलिविजन पर प्रसारित किया गया जिसमें उनके ससुर पंकज धीर ने सूर्यपुत्र कर्ण का रोल निभाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by निकितिन धीर (@nikitindheer) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by निकितिन धीर (@nikitindheer) on

महाभारत में ससुर को देखकर छुए थे उनके पैर

कृतिका ने बताया कि जब उन्होंने महाभारत में पहली बार अपने ससुर को देखा तो उनका क्या रिएक्शन था। उन्होंने कहा कि जब दूरदर्शन पर महाभारत का प्रसारण किया गया तब उन्होंने शो देखा था। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब डीडी पर महाभारत दिखाया गया तब हमने इसे देखे। अब यह एक बार फिर से किसी चैनल पर आ रहा है तो अब हम इसे नहीं देख रहे हैं। पहले हमने इसका हर एपिसोड देखा था। जब शो में पापा (पंकज धीर) की एंट्री हुई और वो पहली बार पर्दे पर आए तब हमने उनकी बहुत तारीफ की और शो में उनका रोल हमें बहुत पसंद आया। यहां तब कि मैंने जाकर पापा के पैर छुए और उन्हें कहा कि आप बहुत अच्छे हैं।' कृतिका ने आगे कहा कि महाभारत की पूरी सीरीज में वो बहुत हैंडसम लग रहे हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kratika S Dheer (@itsmekratika) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kratika S Dheer (@itsmekratika) on

कैसा है सास- ससुर से रिश्ता

कृतिका से पूछा गया कि उनका अपने सास ससुर से कैसा रिश्ता है? इसपर एक्ट्रेस ने कहा, 'हमारा रिश्ता किसी भी दूसरे परिवार की तरह है। हम साथ में हर तरह के जोक मारते हैं। जब पापा और मैं साथ में बैठते हैं तब हम बात जरूर करते हैं क्योंकि वो इनसाइक्लोपीडिया हैं जिनसे किसी भी बारे में और किसी भी मुद्दे पर बात की जा सकती है। उन्हें हर विषय के बारे में अच्छी जानकारी है।'

कृतिका ने कहा कि जब आप उनके (पंकज धीर) साथ बैठते हैं तब आपका अच्छी बातों के बारे में या फिर जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं है उस बारे में बात करने का मन करता है। उन्होंने कहा, 'बहुत बार ऐसा भी होता है जब हमारे विचार नहीं मिलते, लेकिन हम किसी भी दूसरे परिवार की तरह ही हैं। हम जब भी साथ होते हैं बहुत मजे करते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by निकितिन धीर (@nikitindheer) on

कई सीरियल में काम कर चुकी हैं कृतिका

मालूम हो कि कृतिका जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2007 में टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो कसौटी जिंदगी की, क्या दिल में है, बुरा ना मानो होली है, किस देश में है मेरा दिल, झांसी की रानी, कुबूल है, देवों के देव महादेव, सर्विस वाली बहू और कसम तेरे प्यार की जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं। पिछले कुछ समय से वो एक्टिंग से दूर हैं। बता दें कि  कृतिका सेंगर ने लगभग 6 साल पहले शादी की थी। कृतिका ने साल 2014 में एक्टर निकितन धीर से शादी की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर