Kuch rang pyaar ke aise bhi 3 Spoiler: किन खतरों में फंसा देव, कैसे पूरा करेगा अपनी मां को दिया वचन?

Kuch rang pyaar ke aise bhi 3 Upcoming Twist: टीवी सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। मिस्टर वर्मा के जज्बातों और अपनी मां इश्वरी को दिए वचन के बीच में देव फंस गया है।

Kuch rang pyaar ke aise bhi 3, kuch rang pyaar ke aise bhi 3 serial, kuch rang pyaar ke aise bhi 3 updates, kuch rang pyar ke aise bhi new episodes
क्या देव कर पाएगा अपनी मां को किया वादा पूरा?   |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • आयुष्मान के साथ बढ़ रही हैं देव और सोनाक्षी की करीबी।
  • मिस्टर वर्मा नहीं देना चाहते हैं देव और सोनाक्षी को आयुष्मान की कस्टडी।
  • आयुष्मान को अपने बेटे का नाम देना चाहते हैं मिस्टर वर्मा, लेकिन देव के सिर पर है बड़ी मुसीबत।

Kuch Rang pyaar ke aise bhi 3 TV Show: सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला टीवी शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 अपने दर्शकों को कभी भी लुभाने से पाछे नहीं हटा है। हर दिन यह टीवी शो कुछ ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आता है जिससे शो के लिए दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती रहती है। आने वाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि एक तरफ देव आयुष्मान के एडमिशन को लेकर परेशान है।

वहीं, दूसरी तरफ वह अपने मां को दिए वादे को पूरा करने से चूक रहा है। फिलहाल, इश्वरी आयुष्मान को अपने परिवार के और करीब लाने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं देव और सोनाक्षी आयुष्मान के कस्टडी और राइट्स के लिए परेशान हैं। 

कहां तक पहुंची कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 की कहानी?

अब तक आपने देखा कि सोनाक्षी आयुष्मान के साथ अपना अधिकतर समय बिता रही है। दूसरी ओर, इश्वरी सुहाना को राधा के पास भेजने का निर्णय लेती है। इसी बीच ऐलेना सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बन गई है। लेकिन वह इस बात से बेखबर है कि यही सोशल मीडिया उसके लिए खतरे की घंटी बनने वाला है।

सोशल मीडिया पर एक अजनबी उसे कैफे मिलने के लिए बुलाता है और ऐलेना उसके कहने पर आ जाती है। वहीं आयुष्मान के एडमिशन के लिए देव और सोनाक्षी मिस्टर वर्मा से उसकी कस्टडी और राइट्स लेना चाहते हैं। इसके साथ, देव को यह परेशानी खाए जा रही है कि आयुष्मान उसे अपना पापा मानेगा या नहीं।

क्या इश्वरी को किया वादा पूरा कर पाएगा देव?

आने वाले एपिसोड्स में आप देखेंगे की, देव मिस्टर वर्मा से आयुष्मान की लीगल कस्टडी मांगता है। मगर, मिस्टर वर्मा लीगल कस्टडी देने से मना कर देते हैं। वह चाहते हैं कि आयुष्मान अपने पिता रोहित के नाम से अपनी पढ़ाई पूरी करे। मिस्टर वर्मा की बात सुनकर देव हैरान हो जाता है।

एक तरफ मिस्टर वर्मा के जज्बात हैं वहीं दूसरी तरफ देव का इश्वरी को किया गया वादा है। देव ने इश्वरी से वादा किया था कि वह आयुष्मान को अपना नाम देकर रहेगा। मगर, लीगल कस्टडी ना मिलने पर देव परेशान हो गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर