Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi 3 Update: देव-सोनाक्षी की अग्नि-परीक्षा, आयुष्मान पता कर पाएगा अपनी कस्टडी का सच?

Kuch rang pyar ke aise bhi Spoiler Alert: कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 में आने वाला एपिसोड और भी रोचक होने वाला है। अब आयुष्मान, देव, सोनाक्षी, सोना और इश्वरी के रिश्तों में बड़े बदलाव आएंगे।

Kuch rang pyar ke aise bhi 3, kuch rang pyar ke aise bhi 3 serial, kuch rang pyar ke aise bhi 3 updates, kuch rang pyar ke aise bhi new episodes
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट   |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • ऐलेना सोनाक्षी के सामने खोल देती है उसे और आयुष्मान को पास लाने के लिए इश्वरी का राज।
  • आयुष्मान को परिवार के और करीब लाने के लिए इश्वरी रखती है आयुष्मान का नया नाम।
  • देव और मिस्टर वर्मा की बात सुनकर आयुष्मान पूछता है देव और सोनाक्षी से कस्टडी और उसके राइट्स का सवाल।

Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi New Twist: छोटे पर्दे का पॉपुलर शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 आए दिन अपनी रोचक कहानी से दर्शकों को दिल जीत रहा है। पहले और दूसरे सीजन के बाद अब तीसरा सीजन भी दर्शकों का ध्यान केंद्रित करने में सफल रहा है। कहा जा रहा है कि इस शो में आने वाले एपिसोड्स और भी मजेदार और रोचक होंगे। वहीं, कुछ सस्पेंस लोगों के सामने आएंगे। कुछ रंग प्यार की कहानी ऐसे कई मोड़ लेने वाली है जिसका सीधा असर देव, सोनाक्षी, सोना, आयुष्मान और इश्वरी के रिश्तों पर पड़ेगा। 

क्या हुआ अब तक? 

पिछले एपिसोड्स में आपने देखा होगा कि ऐलेना सोनाक्षी के सामने इश्वरी का राज खोल देती है। वह बताती है कि आयुष्मान और सोनाक्षी को पास लाने के लिए इश्वरी ने सुहाना को विक्की के पास भेज दिया था। ऐलेना की यह बात सुनकर सोनाक्षी को झटका लगता है और वह इश्वरी के इस करतूत से परेशान हो जाती है। वहीं आयुष्मान को अपने परिवार के और करीब लाने के लिए इश्वरी पंडित के कहने पर आयुष्मान का नाम बदल कर वेद रख देती है। 

देव-सोनाक्षी पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़ 

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि देव मिस्टर वर्मा से दोबारा मिलता है और आयुष्मान के कस्टडी और राइट्स की बात करता है। देव मिस्टर वर्मा को अपनी परेशानी और पूरी परिस्थिति बताता है। जिसके बाद मिस्टर वर्मा आयुष्मान की कस्टडी देने के लिए मान जाता है। मगर यह बात आयुष्मान सुन लेता है। यह सारी बातें सुनने के बाद आयुष्मान, देव और सोनाक्षी से पूरी बात जानने की कोशिश करता है। आयुष्मान के कस्टडी और राइट्स से जुड़े सवाल देव और सोनाक्षी को परेशान कर देते हैं। क्या देव और सोनाक्षी आयुष्मान के सवालों का जवाब देंगे या नहीं यह आने वाले एपिसोड्स में पता चलेगा। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर