Anurag Sharma: 31 जनवरी को है कुमकुम भाग्य के एक्टर की शादी, इस टीवी एक्ट्रेस को पिछले 5 साल से कर रहा डेट

Anurag Sharma Nandini Gupta getting married: ये है मोहब्बतें फेम अनुराग शर्मा पिछले पांच साल से एक्ट्रेस नंदिनी गुप्ता को डेट कर रहे हैं। अब खबर है कि ये टीवी कपल 31 जनवरी 2020 को शादी कर रहा है...

Anurag Sharma Nandini Gupta TV Couple getting married On 31 January 2020
अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी एक्टर अनुराग शर्मा गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता से शादी कर रहे हैं।
  • अनुराग और नंदिनी इसी महीने 31 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे।
  • अनुराग और नंदिनी पिछले पांच साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड शार्दुल ब्यास के साथ शादी की है। अब खबर है कि एक और टीवी एक्टर इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं ये है मोहब्बतें के परम खुराना यानि एक्टर अनुराग शर्मा की। अनुराग पिछले पांच साल से एक्ट्रेस नंदिनी गुप्ता को डेट कर रहे हैं। अब खबर है कि ये टीवी कपल अपने रिलेशन को एक स्टेप आगे ले जा रहा है। तभी तो अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता 31 जनवरी 2020 को शादी कर रहे हैं। 
टीवी एक्टर अनुराग शर्मा ने खुद इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी का खुलासा किया है। अनुराग ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी और नंदिनी की लव जर्नी दिख रही है। इसमें दोनों की पहली मुलाकात, प्रपोजल, डेट से लेकर शादी की तारीख तक के पल दिख रहे हैं। अनुराग ने इस वीडयो का कैप्शन भी बेहद रोमांटिक दिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anuragkraag) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anuragkraag) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anuragkraag) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@starnandini) on

वैसे आपको बताते चलें अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता लंबे टाइम से टेलीविजन इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। अनुराग जहां पॉपुलर टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता, कुमकुम भाग्य, जोधा अकबर, ये है आशिकी, इतना करो ना मुझसे प्यार, कवच और उड़ान का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं नंदिनी को आखिरी बार सीरियल ढाई किलो प्रेम में देखा गया था।     

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर