Kundali Bhagya-Kumkum bhagya की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या का ब्रेकअप, नच बलिए-9 के लिए बनाया था फेक रिश्ता?

Shraddha Arya Alam Makkar BreakUp: श्रद्धा आर्या जालंधर बेस्ड बिजनेसमैन के साथ रिश्त में थीं। लेकिन नच बलिए-9 के फिनाले के दो महीने बाद ही श्रद्धा ने ब्रेकअप कर लिया।

Nach Baliye 9 Shraddha Arya Alam Makkar BreakUp After Finale
श्रद्धा आर्या और आलम मक्कर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नच बलिए-9 में एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने लव लाइफ को लेकर खुलासा किया था।
  • श्रद्धा जालंधर बेस्ड बिजनेसमैन आलम मक्कर को डेट कर रही थीं।
  • अब खबर है कि श्रद्धा आर्या और आलम मक्कर का ब्रेकअप हो गया है।

टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य और कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि श्रद्धा का ब्रेकअप हो गया है। डांस रियलिटी शो नच बलिए-9 में श्रद्धा आर्या ने खुलासा किया था कि वो जालंधर बेस्ड बिजनेसमैन आलम मक्कर को डेट कर रही हैं। इससे पहले श्रद्धा ने कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात नहीं की थी। लेकिन नच बलिए-9 में उन्होंने खुलकर अपने रिश्ते की जानकारी दी बल्कि दोनों ने साथ में बतौर कपल शो में पार्टिसिपेट किया था। 
नच बलिए-9 के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट में से एक रहे श्रद्धा आर्या और आलम मक्कर को लेकर बीच में खबरें आई थीं कि दोनों ने सगाई कर ली है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि श्रद्धा और आलम सिर्फ शो के लिए फेक रिलेशनशिप में आए थे। लेकिन नच बलिए-9 के फिनाले के दो महीने बाद ही श्रद्धा और आलम अलग हो गए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sarya12) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sarya12) on

जी हां, खबर यही है कि श्रद्धा आर्या ने आलम मक्कर से ब्रेकअप कर लिया है। दोनों के एक करीबी ने बताया है कि कपल ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। श्रद्धा आर्या और आलम मक्कर दोनों ही इस रिश्ते को आगे नहीं ले जाना चाहते थे। इसीलिए नच बलिए-9 खत्म होने के लगभग दो माह बाद ही कपल अलग हो गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sarya12) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sarya12) on

वैसे इन खबरों को आलम मक्कर ने महज अफवाह बताया है। उनका कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है ये सिर्फ अफवाहें हैं। वहीं श्रद्धा आर्या ने अब तक इस पर कोई कमेंट नहीं किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर