Kundali Bhagya Spolier : शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट, अर्जुन और प्रीता की जिंदगी में पृथ्वी लाएगा तूफान

Kundali Bhagya latest Spolier : जी टीवी का पॉपुलर शो कुंडली भाग्य टीआरपी की लिस्ट में सबसे टॉप पर बना रहता है। शो में कई सारे धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। एक तरफ अर्जुन ने बचाई काव्या की जान। क्या सामने आएगा घरवालों के सामने अर्जुन की सच्चाई?

kundali bhagya
kundali bhagya spoiler  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कुंडली भाग्य में अगले हफ्ते कई ट्विस्ट आने वाले है
  • प्रीता को होगा अर्जुन के करण होने का शक
  • क्या अर्जुन और प्रीता के बीच बढ़ेगी नजदीकियां

Kundali Bhagya latest Spolier : जी टीवी का पॉपुलर शो कुंडली भाग्य दर्शकों को बेहद पसंद है। शो की कहानी दिनोंदिन मसालेदार और एंटरटेनिंग होती जा रही हैं। इस हफ्ते शो में बहुत सारा ड्रामा हुआ है। अर्जुन ने प्रीता की बेटी काव्या की जान बचाई। काव्या की जान बचाने के बाद घरवाले उसका शुक्रिया कहते हैं। प्रीता सिर्फ अर्जुन को देखती रहती हैं। प्रीता को लगता है कि अर्जुन की करण है लेकिन वो कुछ कहती नहीं है। इधर ऋषभ भी अर्जुन को गले लगाता है और उसका धन्यवाद करता है। क्या दोनों भाइयों के बीच हो जाएगा सब ठीक?

क्या प्रीता को पता चलेगा अर्जुन की करण है

काव्या की जान बचाने के बाद घरवालों के साथ - साथ प्रीता को भी लगता है कि अर्जुन ही करण हैं। प्रीता अर्जुन को लगातार देखती रहती हैं। लेकिन बीच में कृतिका आकर अर्जुन को बचा लेती है। इसके बाद घरवालों को शक नहीं होता है कि अर्जुन की करण है। क्योंकि दोनों की शक्ल अलग-अलग है।

अपकमिंग एपिसोड में प्रीता, पृथ्वी और अर्जुन एक साथ आएगा। तीनों के साथ में आने का मतलब है कि शो में कई सारे ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। अब पृथ्वी प्रीता की जिदंगी में क्या तूफान लाता है और अर्जुन उसे कैसे बचाएगा। इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ZEE TV (@zeetv)

ये भी पढ़ें - Anupama Spolier : अनुपमा से बदला लेने के लिए तोषू अपनी गर्लफ्रेंड को लाएगा घर, क्या ये नई सदस्य बढ़ाएगी अनुपमा की मुश्किलें

क्या प्रीता और अर्जुन के बीच बढ़ेगी नजदीकियां

शो में प्रीता और अर्जुन के बीच नोंकझोक देखने को मिलती है। अर्जुन ने प्रीता के बेटी काव्या की जान बचाई है। इसके बाद सभी घरवाले अर्जुन का धन्यवाद करते हैं। क्या घरवालों की तरह प्रीता भी बढ़ाएगी अर्जुन की तरफ दोस्ती की हाथ। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर