Kushal Punjabi Death : चेतन हंसराज ने तुड़वाया था कुशल पंजाबी के घर का ताला, सामने पंखे से लटका था उनका दोस्‍त

टीवी मसाला
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Dec 27, 2019 | 14:10 IST

Kushal Punjabi Suicide: एक्‍टर चेतन हंसराज की कुशल पंजाबी से गहरी दोस्‍ती थी। कुशल के पेरेंट्स के साथ उन्‍होंने सबसे पहले उनका शव देखा था।

Kushal Punjabi Death : चेतन हंसराज ने तुड़वाया था कुशल पंजाबी के घर का ताला, सामने पंखे से लटका था उनका दोस्‍त
Chetan Hansraj on Kushal Punjabi Death  |  तस्वीर साभार: Instagram

एक्‍टर कुशल पंजाबी से सुसाइड करने से सभी बेहद हैरान हैं। कुशल को जानने वाले उन्‍हें बेहद जिंदाद‍िल और इमोशनल इंसान बताते हैं जिसे अपने परिवार और करीबियों से बहुत प्‍यार था। कुशल पंजाबी ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है और ये दर्दनाक नजारा सबसे पहले एक्‍टर और कुशल के करीबी दोस्‍त चेतन हंसराज ने देखा। सही जानकारी लोगों तक पहुंचे, इसलिए भारी मन और रुंधे गले से चेतन ने टेली टॉक को बताया क‍ि कैसे उनको इस बात की जानकारी मिली। 

प‍िछली रात वह उनके अपार्टमेंट में गए थे और चाबी बनवाने वाले से ताला खुलवाया। कुशल के मम्‍मी-पापा भी मेरे साथ थे। जब हमने दरवाजा खोला तो... ये सब बहुत जल्‍दी हो गया। चेतन ने बताया क‍ि कुशल के पापा बहुत देर से अपने बेटे का नंबर लगा रहे थे लेकिन वह नेटवर्क में नहीं था। परेशान होकर उन्‍होंने चेतन को गुरुवार दोपहर 3 बजे फोन क‍िया। उन्‍होंने कई दोस्‍तों से पूछा लेकिन क‍िसी को भी कुशल के बारे में जानकारी नहीं थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
RIP ! Kushal Punjabi, we will really miss you bro @itsme_kushalpunjabi A post shared by Chetan Hansraj (@chetan_hansraj) on

इसके 6-7 घंटे बाद उन्‍होंने फ‍िर चेतन को फोन क‍िया। इसके बाद चाबी बनाने वाले को लेकर वे कुशल के फ्लैट पर पहुंचे। रात करीब 11 बजे जब ताला खुला तो सामने पंखे पर कुशल का शव लटका था। उसके हाथ-पैर ठंडे पड़ चुके थे जिससे लग रहा था क‍ि उसकी डेथ को काफी समय हो गया है। 

इसी के साथ ही चेतन ने ये भी कहा क‍ि वह कुशल की किसी परेशानी के बारे में नहीं जानते थे क्‍योंक‍ि वह ज्‍यादा ड‍िटेल क‍िसी से शेयर नहीं करते थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर