Mahabharat के दुर्योधन, शकुनी के खिलाफ जारी हुआ था गैर-जमानती वारंट, द्रौपदी के चीरहरण सीन पर मचा था बवाल

Mahabharat Cast non bailable warrant: पुनीत इस्सर पर चीर हरण सीन की वजह से केस दर्ज हुआ। बीआर चोपड़ा ने वकील कर सुलझाया था मामला, 28 साल बाद फिर जारी हुआ था समन...

Mahabharat Draupadi cheer haran Duryodhan Aka puneet Issar Gufi paintal gets non bailable warrant
पुनीत इस्सर।  
मुख्य बातें
  • महाभारत की कास्ट ने द कपिल शर्मा शो में अपने साथ हुए कई मजेदार किस्से सुनाए।
  • पुनीत इस्सर बताया कैसे उनके और शो के अन्य किरदार के खिलाफ द्रौपदी की वजह से वांरट जारी हो गया था।
  • बीआर चोपड़ा ने मामला सुलझाया था लेकिन फिर कलाकारों को भेजा गया था समन।

लॉकडाउन के दौरान रामायण और महाभारत को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इन टीवी शो की टीआरपी चरम पर रही और कई रिकॉर्ड्स भी बनाए। अब द कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड में महाभारत के सभी कलाकार एक साथ बतौर गेस्ट पहुंचे। ताजा एपिसोड में आई महाभारत की कास्ट ने इस दौरान शो की यादें और अपने साथ हुए कई मजेदार किस्से भी सुनाए।

अभिनेता पुनीत इस्सर ने भी इस दौरान का एक वाकया बताया जब उनके खिलाफ किरदार की वजह से वांरट जारी हो गया था। पुनीत इस्सर ने बताया कि कैसे द्रौपदी के चीरहरण सीन की वजह से उनके ऊपर केस हुआ था। एक्टर पुनीत इस्सर ने बताया कि 30 साल पहले जब एक बार वो गाड़ी से कहीं जा रहे थे तो पुलिस की एक वैन पीछे पड़ गई और कार रोकने के कहा।

अभिनेता को लगा कि उन्होंने शायद सिग्नल तोड़ दिया है लेकिन ऐसा नहीं था। पुलिस ने पुनीत इस्सर को बताया उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ है। पुनीत इस्सर, राही सासूम रजा, गूफी पेंटल, नरेंद्र सर्मा और बीआर चोपड़ा के खिलाफ चीरहरण सीन की वजह से केस दर्ज हुआ है। ये बात जानने के बाद सभी शॉक्ड थे। हालांकि बीआर चोपड़ा ने वकील हायर किया और फिर मामला सुलझाया। 

दोबारा उसी केस में फंसे थे दुर्योधन
28 साल बाद फिर से पुनीत इस्सर को दोबारा से उसी केस के लिए समन भेजा गया था। जैसा कि बी आर चोपड़ा, रवि चोपड़ा, नरेंद्र शर्मा नहीं रहे थे तो पुनीत-गूफी ने वकील कर केस को रफा दफा कराया। हालांकि जब कलाकार केस के लिए वाराणसी गए तो जिस शख्स ने शिकायत कराई थी उसे पुनीत इस्सर और गूफी अन्य महाभारत के कलाकारों के साथ फोटो खिंचवानी थी।  

'द्रौपदी' संग खाना खाने पर महिलाओं को आया था पुनीत इस्सर पर गुस्सा
पुनीत इस्सर ने ये भी बताया कि कैसे दुर्योधन का किरदार निभान के बाद लोग उन्हें रियल लाइफ में दुष्ट दुर्योधन कहा करते थे। पुनीत ने एक किस्सा बताया कि सीरियल की पूरी कास्ट जब जयपुर में शूटिंग कर रही थी। तब इस दौरान जयपुर के एक उद्योगपति ने हमारी टीम को खाने पर बुलाया था। उनके यहां रिवाज था कि मेहमानों को सोना और चांदी के बर्तनों में औरतें खाना खिलाती थीं। मैं रूपा गांगुली (द्रौपदी) के बगल में बैठा था और बातें कर रहा था। तभी एक महिला ने रूपा के कान में कुछ कहा और वह उनके साथ चली गई। आगे बताया- 'रूपा गांगुली कुछ देर वापस लौटी और पांडवों के साथ बैठ गई। मैंने उनसे पूछा क्या हुआ? रूपा ने कुछ भी जवाब नहीं दिया। बाद में मुझे पता चला कि महिलाओं ने कहा कि तुम द्रौपदी हो तुम्हें दुष्ट दुर्योधन के साथ नहीं बैठना चाहिए।'

पहले भीम का रोल करने वाले थे पुनीत इस्सर
पुनीत इस्सर को पहले महाभारत सीरियल में भीम का रोल ऑफर किया गया था। हालांकि, पुनीत दुर्योधन का रोल करना चाहते थे। तब मेकर्स ने उनके सामने शर्त रखी कि वह यदि भीम के किरदार के लिए अपनी जैसी कद काठी वाला एक्टर ले आएंगे तो दुर्योधन का रोल उन्हें मिल जाएगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर