महाभारत में इस एक्ट्रेस ने निभाया था कुंती का रोल, 70 के दशक में ग्लैमरस अंदाज के लिए थीं मशहूर

Kunti in ,Mahabharat; महाभारत में कुंती का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस नाजनीन 70 के दशक में अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती थीं। 44 साल पहले उन्होंने फिल्म चलते चलते में ग्लैमरस रोल निभाया था।

Actress Nazneen as Kunti in Mahabharat
Actress Nazneen as Kunti in Mahabharat 
मुख्य बातें
  • बीआर चोपड़ा की महाभारत में एक्ट्रेस नाजनीन ने निभाया था कुंती का रोल
  • नाजनीन ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था
  • 70 के दशक में नाजनीन अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती थीं

बीआर चोपड़ा की महाभारत को इन दिनों टेलिविजन पर फिर से प्रसारित किया जा रहा है जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। इसी के साथ शो और इसके कलाकारों से जुड़ी कई बातें भी सामने आ रही हैं।

साल 1988 में पहली बार टेलिविजन पर दिखाई गई महाभारत में एक्ट्रेस नाजनीन ने कुंती का रोल निभाया था जिसके लिए उन्हें बहुत पसंद किया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले वो कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी थीं। इतना ही नहीं फिल्मों में वो अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी जाती थीं। 

साल 1972 में एक्टिंग में रखा था कदम

नाजनीन ने साल 1972 में फिल्म सा-रे-गा-मा-पा से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया जिसमें मेरे गरीब नवाज, निर्दोष, कोरा कागज, रंगा खुश, चलते चलते, फौजी, यारी जिंदाबाद, दिलदार, हैवान, बिन फेरे हम तेरे, ओ बेवफा, एक दूजे के लिए, खुदा कसम, चंबल के डाकू, दो उस्ताद जैसी फिल्में शामिल हैं। 

फिल्म कोरा कागज में एक्ट्रेस जया बच्चन भी थीं, जो उनकी बहन बनी थीं। इस फिल्म के बाद नाजनीन को फिल्म में बहन के रोल ऑफर होने लगे। नाजनीन आखिरी बार साल 1986 में फिल्म आदमखोर में नजर आईं।

महाभारत में मिला काम

इसके बाद नाजनीन को बीआर चोपड़ा की महाभारत में कुंती का रोल मिल गया, जिसके लिए उन्हें बहुत पसंद किया गया। लेकिन इसके बाद ना ही वो किसी सीरियल में नजर आईं ना ही किसी फिल्म में। पिछले करीब 30 साल से कोई नहीं जानता कि नाजनीन कहां और कैसी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर