BR Chopra ने 33 साल पहले 9 करोड़ में बनाई थी महाभारत, जूही चावला बनने वाली थीं द्रौपदी तो जैकी श्रॉफ अर्जुन

BR Chopra Birth Anniversary: आज यानि 22 अप्रैल को बीआर चोपड़ा का जन्‍मदिन है। उन्‍हें टेलीविजन धारावाहिक महाभारत का निर्माण करने के लिये विशेषकर जाना जाता है। 

BR Chopra
BR Chopra 
मुख्य बातें
  • बीआर चोपड़ा यश चोपड़ा और बेटे रवि चोपड़ा के बड़े भाई थी।
  • उनका पूरा नाम बलदेव राज चोपड़ा था।
  • साल 2001 में भारत सरकार ने उन्‍हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

BR Chopra Birth Anniversary: बीते साल लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर रामायण के साथ-साथ महाभारत का प्रसारण हुआ और इसने व्‍यूज के मामले में तमाम रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए। साल 1988 में प्रसारित हुआ महाभारत खूब पॉपुलर था। उस समय जिस घर में टीवी हुआ करता था, महाभारत के समय वहां पूरा गांव जुट जाया करता था। लोग दूर दराज से इस सीरियल को देखने आया करते थे। इस सीरियल के किरदारों को आज भी याद किया जाता है। इस सीरियल को बीआर चोपड़ा ने बनाया था और रवि चोपड़ा ने इसका निर्देशन किया था। 

आज यानि 22 अप्रैल को बीआर चोपड़ा का जन्‍मदिन है। फिल्म 'अफसाना' से अपने फिल्मी अफसाने की शुरूआत करने वाले बीआर चोपड़ा की आखिरी फिल्म रही 'भूतनाथ'। उन्हें नया दौर (1957), कानून (1960), वक्त (1965), हमराज़ (1967) और 1980 दशक के आखिरी वर्षों में टेलीविजन धारावाहिक महाभारत का निर्माण करने के लिये विशेषकर जाना जाता है। 

बीआर चोपड़ा यश चोपड़ा और बेटे रवि चोपड़ा के बड़े भाई थी। उनका पूरा नाम बलदेव राज चोपड़ा था। भारत सरकार ने उन्हें 1998 में सिनेमा के सबसे बड़े राष्ट्रीय सम्मान दादा साहेब फाल्के से सम्मानित किया। वहीं साल 2001 में भारत सरकार ने कला क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। 5 नवंबर 2008 को 94 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। 

बीआर चोपड़ा ने पूरी जी जान से महाभारत बनाई और उस समय इसकी लागत 9 करोड़ रुपये आई थी। हालांकि जो महाभारत बनकर सामने आई वो बीआर चोपड़ा की सोच की महाभारत नहीं थी। वह चाहते थे कि हिंदी सिनेमा के दिग्‍गजों के साथ महाभारत बनाई जाए। महाभारत की शुरुआत समय की आवाज से होती है। समय को आवाज हरीश भिमानी ने दी थी। बीआर चोपड़ा दिलीप कुमार को समय की आवाज बनाना चाहते थे। 

जूही चावला बनने वाली थीं द्रौपदी

महाभारत में द्रौपदी का किरदार बीआर चोपड़ा ने पहले जूही चावला को ऑफर किया थाा। वह उस समय अपनी डेब्यू फिल्म कयामत से कयामत तक की शूटिंग में बिजी थीं। जूही चावला के अलावा राम्या कृष्णनन को भी रोल ऑफर हुआ था। बाद में ये रोल रूपा गांगुली को मिल गया था। 

जैकी श्रॉफ बनने वाले थे अर्जुन 

महाभारत में अर्जुन का किरदार फिरोज खान ने निभाया था। हालांकि, ये रोल पहले जैकी श्रॉफ को मिला था। वहीं, फिरोज ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे। इस शो के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर अर्जुन रख लिया था। महाभारत के भीष्म पितामह का किरदार विजय घटागे  निभाने वाले हैं। वहीं, मुकेश खन्ना को पहले दुर्योधन का रोल मिला था, जिसे उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। मुकेश खन्ना के मुताबिक वह अर्जुन या कर्ण बनना चाहते थे। आखिर में उन्हें द्रोणाचार्य का रोल मिला। विजय घाटगे के शो छोड़ने के बाद उन्हें भीष्म पितामह का किरदार मिला। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर