Naagin 5 Cast: बोल्ड एक्ट्रेस Mahekk Chahal नागिन-5 में निभा सकती हैं लीड रोल, शिविन नारंग संग आने की चर्चा

Naagin 5 New Lead Actress Actor Starcast: लॉकडाउन के बाद जल्द ही नागिन-4 की आखिरी शूटिंग की जाएगी और इसी के साथ सीजन 5 की शुरुआत होगी। नागिन-5 में बिग बॉस की रनरअप लीड रोल निभा सकती है...

Naagin 5 Starcast Bold Actress Mahekk Chahal And Shivin Narang maye In Ekta Kapoor Show
महक चलह और शिविन नारंग।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागिन-4 खत्म कर नागिन-5 ऑनएयर किया जाएगा।
  • एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर नागिन-4 के बंद होने को लेकर बात की थी।
  • अब नागिन-5 टीवी शो की कास्ट को लेकर चर्चा जोरों पर है।

टीवी शो नागिन लगातार सुर्खियों में है। खबर है कि जल्द नागिन-4 खत्म कर नागिन-5 ऑनएयर किया जाएगा। एकता कपूर ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर नागिन-4 के बंद होने को लेकर बात की थी। एकता ने कहा था कि लॉकडाउन के बाद जल्द ही नागिन-4 की आखिरी शूटिंग की जाएगी और इसी के साथ ये शो बंद हो जाएगा। यानी कि निया शर्मा, रश्मि देसाई, अनीता हसनंदानी, विजयेंद्र कुमेरिया अब और नागिन-4 में नहीं दिखेंगे। 
नागिन सीजन 4 के अंत होने की खबरों के साथ-साथ नागिन-5 को लेकर भी कई नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। वैसे तो एकता कपूर ने नागिन-5 की कास्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन इन दो टीवी स्टार्स के नाम पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। ये दो नाम बेहद-2 के एक्टर शिविन नारंग और हॉट बॉलीवुड एक्ट्रेस महक चहल हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@maheckchahal) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shivin7) on


नागिन-5 में लीड रोल कर सकती हैं महक चहल
जी हां, बिग बॉस-5 की रनरअप और बॉलीवुड एक्ट्रेस महक चहल का नाम भी टीवी शो नागिन-5 के लिए सामने आ रहा है। महक चहल से इस शो के लिए लगातार बात चल रही है। उन्हें एकता कपूर के शो नागिन-5 में लीड रोल के लिए अप्रोच किया जा रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@maheckchahal) on


एकता कपूर के इस शो में काम कर चुकीं महक चहल
वैसे महक चहल पहले भी एकता कपूर के साथ काम कर चुकी हैं। महक ने टीवी शो कवच में काम किया है। साथ ही नागिन-5 के मेकर्स एक नया चेहरा चाहते हैं। क्योंकि कोविड-19 की वजह से 30 प्रतिशत प्रोडक्शन बजट कम कर दिया गया है। बता दें, नागिन-4 के लिए रैपअप के लिए 15 जून 2020 से वापस शूटिंग शुरू हो सकती है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर