TV Serial Jannat: महेश भट्ट का नया टीवी सीरियल जन्नत जल्द होगा लॉन्च, ये जादू है जिन्न का शो को करेगा रिप्लेस

Mahesh Bhatt Serial Jannat Lunch Soon: महेश भट्ट के नए टीवी सीरियल जन्नत का सेट फिल्मसिटी में लग चुका है। इसमें एक्टर राहिल आजम लीड रोल निभाने वाले हैं। वहीं लंबे टाइम बाद श्रुति सेठ भी इससे कमबैक कर रही हैं।

Mahesh Bhatt casting shruti seth rahil azam in New TV Serial Jannat
महेश भट्ट, राहिल आजम और श्रुति सेठ।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • महेश भट्ट जल्द नया टीवी सीरियल जन्नत लेकर आ रहे हैं।
  • महेश ने सीरियल को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।
  • ये नया सीरियल ये जादू है जिन्न का को रिप्लेस कर सकता है।

फिल्ममेकर और आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट जल्द टेलीविजन इंडस्ट्री में दस्तक देने वाले हैं। खबर है कि महेश एक टीवी सीरियल लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं। जी हां, महेश भट्ट ने नए सीरियल के लिए पूरी तैयारी कर ली है और इसका नाम जन्नत बताया जा रहा है। खबर है कि अपकमिंग टीवी सीरियल जन्नत शो ये जादू है जिन्न का को रिप्लेस करेगा। 
सीरियल ये जादू है जिन्न का दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। टीआरपी लिस्ट में भी ये हर बार अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। लेकिन आपको बताते चलें ये जादू है जिन्न का एक निश्चित टाइम की सीरिज थी जो कि अब ऑफ एयर होने वाली है। ऐसे में सूत्रों का कहना है कि ये जादू है जिन्न का सीरियल को महेश भट्ट का शो जन्नत रिप्लेस करेगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@maheshfilm) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shru2kill) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rahilazam_) on


महेश भट्ट के टीवी सीरियल जन्नत का सेट फिल्म सिटी में लग चुका है। अभी इसके प्लॉट का खुलासा नहीं हुआ है। जन्नत में एक्टर राहिल आजम लीड रोल निभाने वाले हैं। वहीं लंबे टाइम बाद श्रुति सेठ भी इससे कमबैक करने वाली हैं। सीरियल जन्नत को लेकर कहा जा रहा है कि ये मिड फरवरी या फिर मार्च की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। साथ ही ये स्टार प्लस पर टेलिकास्ट किया जाएगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर