Mahhi Vij Birthday: 'बालिका वधु' से टीवी इंडस्ट्री में मशहूर हुईं थी माही विज, शादी के नौ साल बाद बनीं थी मां

Happy Birthday Mahhi Vij: जानी मानी टीवी अदाकारा माही विज का आज बर्थडे है। वह 39 साल की हो गई हैं। माही विज का जन्म 1 मार्च 1982 को दिल्ली में हुआ था।

Mahhi Vij
Mahhi Vij 
मुख्य बातें
  • जानी मानी टीवी अदाकारा माही विज का आज बर्थडे है।
  • माही विज का जन्म 1 मार्च 1982 को दिल्ली में हुआ था।

Happy Birthday Mahhi Vij: जानी मानी टीवी अदाकारा माही विज का आज बर्थडे है। वह 39 साल की हो गई हैं। माही विज का जन्म 1 मार्च 1982 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता और घर-घर में मशहूर हुईं। माही विज कई रियलिटी शो का भी हिस्सा भी रह चुकी हैं।

माही विज ने कई म्यूजिक एल्बम के लिए भी काम किया था और फ‍िर अदाकारी की दुनिया में आईं। सबसे पहले वह छोटे पर्दे के हॉरर शो 'स्स्स्स्स्शशश ... कोई है' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 'कैसे लागी लगन' और 'शुभ कदम' में काम किया। सीरियल 'लागी तुझसे लगन', 'तेरी मेरी लव स्टोरी', 'एनकाउंटर' और 'बालिका वधु' में भी माही विज अहम किरदारों में नजर आई थीं। 'बालिका वधु' में माही विज के किरदार को दर्शकों का काफी प्यार मिला था और इस सीरियल ने उन्‍हें स्‍थापित कर दिया।

वह डांसिंग रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा-4' और 'नच बलिए-5' में भी अपने हुनर का प्रदर्शन कर चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने मलयालम फिल्म 'अपरचितन' (2004) भी किया है। माही ने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 5 में हिस्सा लिया था।

साल 2011 में माही विज ने अभिनेता जय भानुशाली के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी और बाद में इसका खुलासा हुआ था। शादी के नौ साल बाद साल 2019 में माही ने बेटी को जन्म दिया। जय भानुशाली और माही विज तीन बच्चों के पैरेंट्स हैं। अपनी बेटी तारा के जन्‍म से पहले उन्‍होंने दो बच्चों राजवीर और खुशी को गोद लिया था। यह दोनों बच्चे उनके केयरटेकर के हैं। माही विज और जय भानुशाली उनकी पढ़ाई से लेकर सारी जरूरत की चीजों का खर्चा उठाते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर