Mahira Sharma-Manu Punjabi थे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, बिग बॉस-13 में आने से पहले ही किया ब्रेकअप!

Bigg Boss 13 Mahira Sharma Manu Punjabi Breakup: माहिरा शर्मा को लेकर चर्चा है कि वो बिग बॉस-10 के कंटेस्टेंट मनु पंजाबी को डेट कर रही थीं। दोनों लव रिलेशनशिप में थे...

 Bigg boss 13 Mahira Sharma Manu Punjabi was in Love Relationship
माहिरा शर्मा और मनु पंजाबी।  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • माहिरा शर्मा अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं।
  • माहिरा पहले बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट मनु पंजाबी को डेट कर रही थीं।
  • बिग बॉस-13 में आने से पहले माहिरा ने मनु से ब्रेकअप कर लिया था।

बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट और टीवी सीरियल नागिन की एक्ट्रेस माहिरा शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। घर के अंदर पारस छाबड़ा के साथ माहिरा शर्मा के लिंकअप के खूब चर्चे हो रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक जानकारी सामने आ रही है कि माहिरा शर्मा पहले बिग बॉस के ही एक एक्स कंटेस्टेंट को डेट कर रही थीं। चौंकाने वाली बात तो ये है कि माहिरा ने बिग बॉस-13 के घर में जाने से महज 40 दिन पहले ही उससे ब्रेकअप कर लिया था।
जी हां, माहिरा शर्मा को लेकर चर्चा है कि वो बिग बॉस-10 के कंटेस्टेंट मनु पंजाबी को डेट कर रही थीं। दोनों लव रिलेशनशिप में थे लेकिन बिग बॉस-13 में जाने से महीने भर पहले ही माहिरा शर्मा ने उनसे अपना रिश्ता तोड़ दिया था। 


एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक बिग बॉस-10 से बाहर आने के बाद ही मनु पंजाबी और माहिरा शर्मा का अफेयर शुरू हो गया है। दोनों का रिश्ता कभी सुर्खियों में नहीं आया। हालांकि माहिरा और मनु ने डेटिंग शुरू कर दी थी। दोनों ने साथ में कुछ इवेंट में भी हिस्सा लिया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manupunjabim3) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manupunjabim3) on

मनु पंजाबी की तब अपनी फ्रेंड पीकू से सगाई को चुकी थी हालांकि बाद में उनकी माहिरा शर्मा से नजदीकियां बढ़ने लगा। वहीं माहिरा शर्मा उस दौरान टीवी एक्टर अभिषेक शर्मा को डेट कर रही थीं। बाद में मनु और माहिरा धीरे-धीरे करीब आ गए। मनु की सगाई टूट गई और माहिरा का भी ब्रेकअप हो गया था। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर इस बारे में बात नहीं की। लेकिन अब माहिरा शर्मा का मनु के भी ब्रेकअप हो चुका है। बिग बॉस-13 में जाने से पहले उन्होंने मनु से अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर