Anupamaa के मेकर राजन शाही की पहली पत्नी पर्ल ग्रे ने की सगाई, Mann Ki Awaaz Pratigya 2 एक्टर को कर रहीं डेट

TV Actor Ashish Kapoor Engaged To Anupamaa Director Rajan Shahi Ex Wife Pearl Grey: टीवी निर्माता पर्ल ग्रे की पहली शादी राजन शाही से हुई थी। कपल की एक बेटी है...

pratigya 2 Actor Ashish Kapoor Engaged| Anupamaa Makers Rajan Shahi Ex Wife Pearl Grey Engage|अनुपमा के मेकर राजन शाही| राजन शाही की एक्स वाइफ पर्ल ग्रे की सगाई| मन की आवाज प्रतिज्ञा 2|
पर्ल ग्रे और आशीष कपूर । 
मुख्य बातें
  • मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 के अभिनेता आशीष कपूर ने सगाई कर ली है।
  • आशीष कपूर ने टीवी प्रोड्यूसर पर्ल ग्रे से सगाई कर ली है।
  • टीवी प्रोड्यूसर पर्ल ग्रे निर्माता राजन शाही की एक्स वाइफ हैं।

मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 के अभिनेता आशीष कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। आशीष कपूर ने प्रोड्यूसर पर्ल ग्रे से सगाई कर ली है। आशीष कपूर और पर्ल ग्रे की सगाई 12 जुलाई को हुई। आशीष ने अपने इंस्टाग्राम के बायो के जरिए इस खुशी को शेयर किया है। 

मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 के अभिनेता आशीष कपूर और टीवी निर्माता पर्ल ग्रे काफी समय से रिश्ते में हैं। अब दोनों ने एक कदम आगे बढ़ते हुए सगाई कर ली है। टीवी एक्टर आशीष कपूर ने अपनी सगाई की तारीख के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें कपल अपनी पीठ पर बनवाया टैटू दिखाते नजर आ रहे हैं। आशीष और पर्ल ने मैचिंग टैटू बनवाए हैं जिसमें दोनों की लाइफ की खास डेट लिखी हुई है। इसके अलावा ये कपल साथ में शॉर्ट वेकेशन पर भी गया है, आशीष के इंस्टाग्राम पर तस्वीरें इस बात को साबित करती हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी कपल आशीष कपूर और पर्ल ग्रे के एक करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों ने कुछ समय पहले ही डेटिंग शुरू की थी। तब से इनकी बॉन्डिंग मजबूत हो रही है। दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं और बहुत क्लोज हैं। दोनों का अपने रिश्ते और जीवन के प्रति काफी परिपक्व दृष्टिकोण है। वे अभी अपनी सगाई के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं और बाद में खुलासा करने की योजना बना रहे हैं। 

पिछले कुछ दिनों में आशीष ने एक मिस्ट्री वुमन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए पर्ल को टैग नहीं किया था कि उनकी पहचान का खुलासा हो सके। अभिनेता और उनकी प्रेमिका ने अपनी सगाई की तारीख 12-7-21 को रोमन अंकों में अपनी पीठ पर गुदवाया है। पर्ल ग्रे और आशीष कपूर ने सगाई की तारीख के नीचे- मृत्यु तक अलग ना होने का कैप्शन भी लिखवाया है। इसके अलावा आशीष और पर्ल ने अपनी कलाई पर एक दूसरे के नाम का टैटू भी बनवाया था।

टीवी प्रोड्यूसर पर्ल ग्रे ने पहले निर्माता राजन शाही से शादी की थी। पर्ल ने भी अपनी सगाई को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने अपने किसी खास के साथ सगाई की अंगूठी दिखाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें, पर्ल की निर्माता राजन शाही से एक बेटी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर