22 साल की टीवी एक्ट्रेस Mebiena Michael की सड़क हादसे में हुई मौत, दोस्त संग लॉकडाउन में जा रही थी घर

Mebiena Michael Tv Actress passed Away: टीवी एक्ट्रेस को एक्सीडेंट के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन तब तक गंभीर चोटों की वजह से उनकी जान जा चुकी थी....

Mebiena Michael Tv Actress reality show winner Died in road accident While Going Home in lockdown
टीवी अदाकारा मेबीना माइकल।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी अदाकारा मेबीना माइकल (Mebeina Michael) का निधन हो गया है।
  • 22 साल की एक्ट्रेस मेबीना माइकल की रोड एक्सीडेंट में जान चली गई है।
  • मेबीना लॉकडाउन में राहत के बाद अपने घर वापस जा रही थीं।

टीवी अभिनेत्री और लोकप्रिय रियलिटी शो प्याते हुदगीर हाली लाइफ सीजन 4(Pyaate Hudugir Halli) की विजेता रहीं मेबीना माइकल (Mebeina Michael) का निधन हो गया है। 22 साल की एक्ट्रेस मेबीना माइकल की रोड एक्सीडेंट में जान चली गई है। मेबीना माइकल का एक्सीडेंट नागमंगला तालुक में देवीहल्ली में हुआ। टीवी अभिनेत्री अपने घर मदिकेरी जा रही थी। तभी मंगलवार शाम को ये सड़क हादसा हुआ और इसमें मेबीना माइकल की जान चली गई। 
टीवी स्टार मेबीना माइकल के निधन की खबर सुनकर पूरा परिवार सदमे में है। उनकी असमय मौत से फैमिली के बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, जिस कार में मेबीना माइकल यात्रा कर रही थीं वह एक ट्रैक्टर में जा घुसी हुई थी जो मोड़ ले रहा था। पीड़ितों को तुरंत ही अदीचूंचनागिरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक मेबीना की जान जा चुकी थी। हालांकि इस हादसे में मेबीना माइकल के साथ आ रहे उनके दोस्त की जान बच गई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mebiena_micheal) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mebiena_micheal) on


कन्नड़ टीवी अभिनेत्री मेबीना माइकल को एक्सीडेंट में गंभीर चोटों आई थीं और खून भी काफी बह चुका था। इसी वजह से उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हालांकि बेलुरु पुलिस स्टेशन में इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mebiena_micheal) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mebiena_micheal) on

मेबीना माइकल को दी श्रद्धांजलि

रियलिटी शो प्याते हुदगीर हाली लाइफ-4 के होस्ट अकुल बालाजी ने मेबीना के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। अकुल बालाजी ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरी पसंदीदा कंटेस्टेंट और शो की विजेता रहीं मेबीना के निधन की खबर सुनकर शॉक्ड में हूं। मेबीना की उम्र अभी बहुत कम थी और उनकी पूरी जिंदगी बाकी थी। इस खबर पर मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि मेबीना के परिवार को इस त्रासदी से उभरने की ताकत दें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mebiena_micheal) on


अभिनेत्री मेबीना माइकल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। वो अब तक कई टीवी शोज और रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर