ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहिना कुमारी सिंह ने लिए सात फेरे, देखें हरिद्वार में हुई शाही शादी की तस्वीरें

Mohena Kumari Singh Wedding: टीवी एक्ट्रेस और मध्य प्रदेश के रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी की शादी की सभी रस्में शाही अंदाज में हुईं। लाल सुर्ख जोड़ा पहन दुल्हन बनीं मोहिना ने शादी में घूंघट प्रथा फॉलो की...

TV Actress mohena kumari Rewa princess married in haridwar check royal style wedding inside pictures Videos
मोहिन कुमारी सिंह और सुयश रावत।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी एक्ट्रेस और रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं।
  • मोहिना ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत के साथ सात फेरे लिए हैं।
  • मोहिना और सुयश की शाही शादी की इनसाइड फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं। 14 अक्टूबर को मोहिना ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत के साथ सात फेरे लिए। मोहिना कुमारी और सुयश रावत की शादी एकदम शाही अंदाज में हुई। शादी की सभी रस्में हरिद्वार में संपन्न हुईं। 
मोहिना कुमारी सिंह और सुयश रावत की इस शाही शादी की इनसाइड फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसमें कपल एकसाथ बेहद खूबसूरत दिख रहा है। मोहिना कुमारी ने शादी में सुर्ख लाल रंग का जोड़ा पहना था। हैवी लहंगे के साथ दुल्हन बनीं मोहिना ने गोल्ड की भारी भरकम ज्वैलरी पहनी थी। आपको बताते चलें मोहिना सिंह मध्य प्रदेश के रीवा की राजकुमारी हैं। वो रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। ऐसे में शादी के दौरान उन्होंने घूंघट वाली शाही प्रथा को भी फॉलो किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@teammohenasingh) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@teammohenasingh) on

मोहिना और सुयश की शादी से वरमाला और बारात के वीडियो भी सामने आए हैं। पूरी फैमिली की मौजूदगी में कपल एक-दूसरे को वरमाला पहना रहा है। वहीं बारात में सुयश सफेद घोड़े पर बैठकर अपनी दुल्हन को लेने आए। बता दें, शादी के बाद रिसेप्शन और विदाई 9-10 नवंबर को रीवा में की जाएगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@teammohenasingh) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@teammohenasingh) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@teammohenasingh) on

सोशल मीडिया पर मोहिना की हल्दी, मेहंदी और काफी रस्मों की फोटोज वायरल हुईं थीं। इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मोहिना ने संगीत सेरेमनी में पेस्टल फ्लोरल लहंगा पहना था। इस लुक को उन्होंने चोकर नेकलेस, ईयररिंग्स और मांगटीका से पूरा किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@teammohenasingh) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@teammohenasingh) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@teammohenasingh) on

मोहिना कुमारी शादी के बाद देहरादून शिफ्ट हो जाएंगी और एक्टिंग से दूरी बना लेंगी। मोहिना ने खुद टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था, 'शादी के बाद मैं एक्टिंग और मुंबई को बाय-बाय कहने वाली हूं। मेरी जिंदगी 180 डिग्री घूमने वाली है। मैं नर्वस के साथ-साथ एक्साइटेड भी हूं। एक्टिंग छोड़ने के फैसले से इंडस्ट्री के मेरे सभी फ्रेंड्स हैरान हैं। लेकिन मैं ऐसी ही हूं, हमेशा सिर्फ दिल की सुनती हूं। मैं मुंबई डांस करने, कोरियोग्राफ करने और एक्टिंग के लिए आई थी। मेरे सभी सपने पूरे हुए हैं।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर