ये रिश्ता क्या कहलाता है के कार्तिक को हुआ डेंगू, फैन्स बता रहे मोहसिन खान को घरेलू नुस्खे

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक का रोल प्ले कर रहे टीवी एक्टर मोहसिन खान की तबीयत कुछ टाइम से ठीक नहीं है। हाल ही में खुद मोहसिन ने ट्विटर पर फैन्स को अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है। 

yeh Rishta Kya Kehlata Hai kartik Aka Mohsin khan diagnosed with dengue
मोहसिन खान  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मोहसिन खान ने टीवी सीरियल मेरी आशिकी तुमसे ही से टीवी करियर की शुरुआत की थी।
  • साल 2014 में मोहसिन सीरियल निशा और उसके कजिन्स में दिखे।
  • मोहसिन को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता से ही मिली है।

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक का रोल प्ले कर रहे टीवी एक्टर मोहसिन खान के फैन्स के लिए एक सेड न्यूज है। खबर सामने आ रही है कि मोहसिन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि उनको डेंगू हो गया है। मोहसिन खान की तबीयत खराब होने को लेकर अलग-अलग खबरें आ रही थीं ऐसे में अब खुद उन्होंने ट्विटर पर अपने फैन्स को स्वास्थ्य की जानकारी दी है। 
मोहसिन खान ने ट्वीट कर बताया है कि उन्हें डेंगू हुआ है। मोहसिन ने लिखा, 'मुझे डेंगू हो गया है। बहुत लंबे समय तक बाहर रहने वाले सावधान रहें। मैं जल्द ठीक हो जाऊंगा इंशाअल्लाह...।' उन्होंने अपने फैन्स से ये भी वादा किया है कि वो जल्द वापसी करेंगे। मोहसिन खान का ये ट्वीट देखने के बाद फैन्स काफी परेशान हो गए हैं। वो ना सिर्फ उन्हें जल्द  से जल्द ठीक होने की दुआएं दे रहे हैं बल्कि घरेलू नुस्खे भी बता रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@khan_mohsinkhan) on

मोहसिन खान के एक फैन ने ट्वीट कर लिखा, 'अपना ध्यान रखें मोहसिन..। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और पपीते का जूस खूब लें। ताकि आप आसानी ने रिकवर कर सकें। उम्मीद करता हूं कि आप जल्द ठीक हो जाएंगे।' वहीं दूसरे फैन ने लिखा, 'मोमो आप पपाया जूस लें ये आपको जल्दी से जल्दी स्वस्थ्य कर देगा।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@khan_mohsinkhan) on

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है ने हाल ही में 3000 एपिसोड पूरे किए हैं। इस मौके पर शो की पूरी कास्ट ने एकसाथ मिलकर जश्न मनाया। इस दौरान मोहसिन खान ने अपनी को-स्टार शिवांगी जोशी के साथ बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दी थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@khan_mohsinkhan) on

मोहसिन खान ने टीवी सीरियल मेरी आशिकी तुमसे ही से टीवी करियर की शुरुआत की थी। बाद में साल 2014 में वो निशा और उसके कजिन्स में दिखे। हालांकि मोहसिन को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता से ही मिली है। उन्हें घर-घर में इस सीरियल की वजह से कार्तिक के नाम से जाना जाता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर