Mona Singh Marriage Photo: सामने आई मोना सिंह की शादी की First Photo, लाल जोड़े में ऐसे सजीं 'करीना की दीदी'

टीवी मसाला
Updated Dec 27, 2019 | 16:08 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Mona Singh Marriage First Photo: टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड श्याम संग आज शादी के बंधन में बंध गईं। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।

Mona Singh Wedding Photo
Mona Singh Wedding Photo 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस मोना सिंह शादी के बंधन में बंध गईं हैं और उनकी शादी की तस्वीरें सामने आ गईं हैं
  • मोना ने 27 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड श्याम से शादी कर ली है
  • मोना सिंह की शादी की में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए

टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह आज यानी 27 दिसंबर, 2019 को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड श्याम संग शादी के बंधन में बंध गईं। उनकी शादी की तस्वीरें भी सामने आ गईं हैं।  मोना की शादी की जो तस्वीरें सामने आईं हैं उनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

मोना की शादी की जो पहली तस्वीरें सामने आईं हैं उनमें वो लाल रंग का लहंगा पहने दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने लाल चूड़ा पहना जिसमें कलीरे बंधे हुए हैं। इसके साथ गले में उन्होंने चोकर नेकलेस, मांग टीका और ईयररिंग्स पहने। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं श्याम क्रीम कलर की शेरवानी और पिंक कलर की पगड़ी में नजर आए। 

मोना सिंह की शादी प्राइवेट अफेयर है जिसमें उनके परिवार के और करीबी लोग शामिल हुए। बता दें कि मोना सिंह जस्सी जैसी कोई नहीं में नजर आईं थीं और यहीं से उन्होंने पहचान बनाई थी। मोना 39 साल की हैं।

इससे पहले मोना की मेहंदी की तस्वीरें सामने आईं थीं जो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। इन तस्वीरों में मोना मेहंदी लगाए पिंक कलर के सलवार सूट में बेहद सुंदर और आकर्षक लग रही थीं। अपने इस लुक को मोना सिंह ने फ्लोरल ज्वेलरी के साथ पूरा किया था। उनके मेहंदी के फंक्शन में शामिल होने वाले लोगों में गौरव गेरा, आशीष कपूर, राजेश खेरा और रक्षंदा खान जैसे नाम शामिल हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मोना सिंह जल्द ही आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में काम करती दिखेंगी, जो कि अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। मालूम हो कि इससे पहले मोना ने आमिर- करीना के साथ फिल्म थ्री इडियट्स में काम किया था, जिसमें जो करीना कपूर खान की बड़ी बहन के रोल में नजर आईं थीं।   

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर