छह साल बाद टीवी में वापसी करेंगी Mona Singh, Pushpa Impossible में पहली बार निभाएंगी ये किरदार

Mona Singh TV comeback: एक्ट्रेस मोना सिंह छह साल के बाद टीवी में वापसी कर रही हैं। मोना सिंह पुष्पा इंपॉसिबल शो में नजर आने वाली हैं। जानिए क्या होगा मोना सिंह का रोल...

Mona Singh
Mona Singh 
मुख्य बातें
  • मोना सिंह टीवी पर छह साल बाद वापसी कर रही हैं।
  • मोना सिंह टीवी सीरियल पुष्पा इंपॉसिबल में नजर आएंगी।
  • मोना सिंह फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी काम कर रही हैं।

Mona Singh in Pushpa Impossible: जस्सी जैसी कोई नहीं की जस्सी यानी मोना सिंह टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा हैं। हालांकि, पिछले कुछ साल से मोना सिंह फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं। इस कारण उन्होंने टीवी से कुछ वक्त का ब्रेक लिया था। अब मोना सिंह जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोना सिंह सब टीवी के शो पुष्पा इंपॉसिबल में नजर आने वाली हैं। मोना ने इस सीरियल की शूटिंग भी शुरू कर दी है। वह सीरियल में एक एडवोकेट का किरदार निभा रही हैं। 

ई टाइम्स से बातचीत में मोना सिंह (Mona Singh) ने अपने किरदार के बारे में बताया कि ये कैमियो रोल है लेकिन, काफी दमदार है। बकौल एक्ट्रेस, 'मैं एडवोकेट दामिनी का किरदार निभाने वाली हूं। ये पहला मौका है जब मैं छोटे पर्दे पर एक वकील का रोल निभा रही हूं। मैं ये किरदार निभाने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। दामिनी अपने काम में बहुत अच्छी है लेकिन, जब वह पुष्पा से मिलती है तो घर से जुड़े केस में उसकी मदद करती है। कहानी के मुताबिक पुष्पा अनजाने में दामिनी की बेटी की मदद करती है। वहीं, दामिनी को जब पुष्पा की परेशानी का पता चलता है तो वह भी उसकी मदद करती है।' 

Mona Singh

Also Read: 'लाल सिंह चड्ढा' का नया गाना 'टुर कलेयां' कर देगा इमोशनल, दिल छू रही अरिजीत सिंह की आवाज

कैमियो रोल के लिए वक्त
मोना सिंह आगे कहती हैं, 'दामिनी केस के लिए मोटी फीस वसूलती है लेकिन, पुष्पा के मामले में वह फ्री में केस लड़ेगी।' वहीं, कैमियो रोल पर मोना ने कहा, 'मेरे पास अभी कैमियो रोल करने का वक्त है। मैं इस शो का हिस्सा बनने से काफी ज्यादा खुश हूं क्योंकि इसकी कहानी में एक संदेश है।' मोना सिंह का आखिरी टीवी शो 'कवच- काली शक्तियों से' (2016) था। आपको बता दें कि पुष्पा इंपॉसिबल की कहानी एक आत्मनिर्भर और एक मजबूत महिला की है। पुष्पा चॉल में रहती है और अपने बच्चों की खुशियों के लिए कई छोटी-मोटी नौकरी करती हैं।  

मोना सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। लाल सिंह चड्ढा में मोना सिंह आमिर खान की मम्मी का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले मोना सिंह ने आमिर खान और करीना कपूर के साथ फिल्म थ्री इडियट्स में काम किया था। लाल सिंह चड्ढा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 अगस्त 2022 को रिलीज हो रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर