जस्सी जैसी कोई नहीं एक्ट्रेस मोना सिंह करने जा रही हैं शादी, इस शख्स को कर रही हैं डेट

टीवी मसाला
Updated Dec 07, 2019 | 10:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Mona Singh Wedding: जस्सी जैसी कोई नहीं फेम एक्ट्रेस मोना सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मोना सिंह पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं। शादी के लिए मोना सिंह ने प्रोड्यूसर से खास रिक्वेस्ट की है।

Mona Singh
Mona Singh 
मुख्य बातें
  • टीवी सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं फेम मोना सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
  • मोना सिंह पिछले एक साल से साउथ के एक बैंकर को डेट कर रही हैं।
  • मोना सिंह आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं।

मुंबई. टीवी सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं फेम मोना सिंह 38 साल में सिंगल हैं। हालांकि, अब वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोना सिंह साउथ इंडिया के एक इनवेस्टमेंट बैंकर को डेट कर रही हैं। 

एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक मोना सिंह एकता कपूर की एक वेब सीरीज में काम कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक मोना सिंह ने मेकर्स से रिक्वेस्ट की है कि उनके शूटिंग के शेड्यूल को बदला जाए। वह अपना काम खत्म कर शादी की तैयारियों में ध्यान देना चाहती हैं।  

रिपोर्ट्स के मुताबिक मोना सिंह 14 दिसंबर तक अपना काम खत्म करना चाहती है। वहीं, प्रोड्यूसर ने भी उनकी बात मान ली है। शादी से पहले वह अपने सारे सीन की एक साथ शूटिंग करेंगी। हालांकि, इस पर मोना सिंह ने चुप्पी साधी है। 

 

 

पिछले एक साल से है रिलेशनशिप में 
मोना सिंह पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करती हैं। आपको बता दें कि मोना इससे पहले करण ओबरॉय को डेट कर चुकी हैं। दोनों अपने रिलेशन को लेकर काफी ओपन थे। 

करण के अलावा मोना सिंह बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में इसे स्वीकार किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सगाई और शादी कर एक स्टेप आगे जाने वाले थे, हालांकि इनका रिश्ता टूट गया था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#kehnekohumsafarhain #shootmode #posing A post shared by Mona Singh (@monajsingh) on
 

 

लाल सिंह चड्ढा में आएगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो मोना सिंह आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में काम करने वाली हैं। ये फिल्म साल 2020 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। मोना इससे पहले आमिर खान और करीना कपूर के साथ फिल्म थ्री इडियट्स में काम कर चुकी हैं। 

 

 

थ्री इडियट्स में मोना ने करीना कपूर की बड़ी बहन का रोल निभाया था। लाल सिंह चड्ढा में मोना सिंह के किरदार के बारे में खुलासा नहीं हुआ है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कास्ट और क्रू के साथ कई  वर्कशॉप और स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन अटेंड किए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर