Monalisa Latest Photo: अस्पताल में भर्ती दिखीं मोनालिसा, फोटो देखकर परेशान फैंस ने पूछा- क्या हुआ आपको

Bhojpuri actress Monalisa Photo: मोनालिसा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वे अस्पताल में दिख रही हैं।

Monalisa hospital photo
Monalisa hospital photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मोनालिसा ने शेयर की अस्पताल की फोटो
  • परेशान फैन्‍स ने पूछे सवाल
  • मोनालिसा भोजपुरी इंडस्‍ट्री का एक बड़ा नाम हैं

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अब टीवी पर भी नाम कमा रही हैं। वे पॉपुलर सीरियल नजर में चुड़ैल के रोल में दिख रही हैं। ये एक दिव्य शक्तियों वाला सीरियल है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वे अक्सर फोटोज शेयर करती रहती हैं। इसी के जरिए मोनालिसा फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से अपडेट रखती हैं। लेकिन हाल ही में मोनालिसा की अस्पताल की फोटोज देखकर फैंस परेशान हो गए।

दरअसल मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की। इसमें वे अस्पताल में भर्ती दिख रही हैं। उनके बैड के पास ग्लूकोज की बोतल लटकी नजर आ रही हैं। इसमें वे काफी गंभीर लग रही हैं। इस तस्वीर को देखकर फैंस ये सोच कर परेशान हैं कि आखिर उन्हें क्या है और उनके जल्दी ठीक होने के कामना कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aslimonalisa) on

 

लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मोनालिसा सच में अस्पताल में भर्ती नहीं हैं। ये फोटोज उनके सीरियल नजर की शूटिंग की है। मोनालिसा ने इसके बाद एक और फोटो शेयर की। जिसमें वे मरीज के कपड़ों में दिख रही हैं। इसमें उनके हाथों में हथकड़ी लगी है। इसी पोस्ट में उन्होंने बताया कि ये नजर के शूट की फोटोज हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aslimonalisa) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aslimonalisa) on

 

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्‍ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्‍होंने कई हिट फ‍िल्‍मों में काम किया है। उनका असली नाम अंतरा बिस्‍वास है। साल 1982 में जन्मीं मोनालिसा अब तक वह 125 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वे टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 10 में भी दिखीं थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर