टीवी की इन देवियों को देख लोग जोड़ लेते हैं हाथ, ये किरदार निभाकर घर घर में हुईं हिट

टीवी मसाला
Updated Sep 14, 2019 | 16:09 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

नवरात्रि का पर्व जल्द शुरू होने वाला है। इस दौरान घर घर में लोग दुर्गा माता की पूजा करते हैं। ऐसे में हम बात करेंगे टीवी की उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने देवी का किरदार निभाया खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है।

Tv Actresses
Tv Actresses 
मुख्य बातें
  • टीवी की कई एक्ट्रेसेस ने पर्दे पर देवी का किरदार निभाकर लोगों के दिल खास जगह बनाई है
  • इस लिस्ट में सोनारिका भदौरिया से लेकर मौनी रॉय तक का नाम शामिल हैं

टीवी के जरिए स्टार्स बहुत कम समय में लोगों के दिल में खास जगह बना लेते हैं। ड्रामा बेस्ड सीरियल के अलावा लोग धार्मिक सीरियल को भी खूब पसंद करते हैं। टीवी में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाकर लोगों के बीच खूब नाम कमाया। इस लिस्ट में मौनी रॉय समेत टीवी की कई एक्ट्रेसेस का नाम शामिल हैं। इन एक्ट्रेसेस ने पर्दे कभी दुर्गा तो कभी पार्वती का किरदार निभाकर दर्शकों को भरपूर प्यार पाया है।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सोनारिका भदौरिया आता है। एक्ट्रेस देवों के देव...महादेव में पार्वती के किरदार में नजर आईं थी। इस सीरियल में उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनका गेटअप भी लोगों को खूब पसंद आया था।

इस दौरान सिर्फ सोनारिका भदौरिया ही नहीं बल्कि महादेव के किरदार में नजर आने वाले मोहित रैना को भी खूब पसंद किया गया था। बता दें कि इन दोनों स्टार्स को देख लोगों ने उन्हें सच में शिव और पार्वती मान लिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by @shaheer.sonarika.arjun on

 

एक्ट्रेस पूजा शर्मा देवी का किरदार निभाकर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। एक्ट्रेस टीवी शो माता सती में नजर आईं थी। इस शो में उन्होंने मां दुर्गा और महाकाली दोनों किरदार निभाए। वहीं इससे पहले उन्होंने महाभारत में द्रौपदी का किरदार का निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। बता दें कि अब तक उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर धार्मिक सीरियल में नजर आईं हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Pooja Sharma (@poojabsharma) on

 

इस लिस्ट में मौनी रॉय का भी नाम आता है। एक्ट्रेस इस वक्त फिल्मी प्रोजेक्ट को लेकर बिजी चल रही हैं, लेकिन टीवी पर कभी सती का किरदार निभाकर काफी सुर्खियों बटोरी थीं। 'देवों के देव...महादेव' में उनकी और मौहित रैना की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आईं थी। वहीं सती के किरदार में मौनी रॉय घर घर में छा गई थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mouni Roy Fan Club (@mouniroy001) on

 

फिल्म अमानत से करियर की शुरुआत करने वाली ग्रेसी सिंह बॉलीवुड के बाद छोटे पर्दे पर भी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। एक्ट्रेस शो 'संतोषी मां' में देवी संतोषी का किरदार निभाया था। इस शो में उनकी एक्टिंग के अलावा उनके इस रूप को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। शो में वो संतोषी मां के किरदार में नजर आ रहीं थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Gracy Singh (@iamgracysingh) on

 

टीवी शो देवो के देव... महादेव में  सोनारिका भदौरिया को रिप्लेस करने के बाद पूजा बोस पार्वती के किरदार में नजर आईं थी। इस दौराम उनकी मोहक मुस्कान और शालीनता ने उन्हें सच मे माता पार्वती बना दिया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by puja benarjee (@puja_ki_deewaani) on

 

देवो के देव... महादेव में अचानक पार्वती के किरदार में पूजा को देख फैंस कुछ समय के लिए शो से भटके जरूर गए थे, लेकिन एक्ट्रेस ने बेहद कम समय में दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहीं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर