अंकिता लोखंडे-सुशांत सिंह राजपूत की 'बेटी' Mrinalini Tyagi का खुलासा, शाहरुख खान की तरह खरीदना चाहते थे मन्नत

Mrinalini Tyagi Reveals Sushant Singh Rajput Want His Own Mannat: मृणालिनी त्यागी ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत, शाहरुख खान के पदचिन्हों पर चलते थे। यहां तक कि सुशांत, शाहरुख की पूजा किया करते थे...

Sushant Singh Rajput Onscreen daughter Mrinalini Tyagi From Pavitra rishta Reveals Actor Want His Own Mannat
मृणालिनी त्यागी, अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी एक्ट्रेस मृणालिनी त्यागी ने सुशांत सिंह राजपूत लेकर बात की है।
  • मृणालिनी ने सुशांत के साथ टीवी शो पवित्र रिश्ता में कुछ वक्त तक काम किया है।
  • मृणालिनी शो में अंकिता लोखंडे और सुशांत की ऑनस्क्रीन बेटी को रोल निभाती थीं।

सुशांत सिंह राजपूत को हमारे बीच से गए एक सप्ताह से ज्यादा वक्त बीच चुका है। हालांकि अब तक इस बात पर यकीन करना बेहद मुश्किल है कि सुशांत को हम फिर कभी नहीं देख सकेंगे। मुंबई पुलिस लगातार सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में तहकीकात कर रही है। रिया चक्रवर्ती के बाद सुशांत के दोस्त और रूममेट रहे सिद्धार्थ पिटानी से भी मामले को लेकर पूछताछ की गई है। इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रहीं अंकिता लोखंडे से भी पुलिस ने मामले पर बात की थी। 

अब हाल ही में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की टीवी शो पवित्र रिश्ता में ऑनस्क्रीन बेटी बनने वाली एक्ट्रेस मृणालिनी त्यागी ने उनको लेकर बात की है। एक्ट्रेस मृणालिनी त्यागी ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत, शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन थे। इतना नहीं सुशांत के सपने बहुत बड़े थे और वो उन्हें पूरा करने के लिए शाहरुख के पदचिन्हों पर चलते थे। यहां तक कि सुशांत सिंह राजपूत, शाहरुख की पूजा किया करते हैं। 

अगला बादशाह बनना चाहते थे सुशांत: मृणालिनी त्यागी

मृणालिनी त्यागी बताती हैं कि सुशांत सिंह राजपूत का सपना था कि वो एक दिन अपना खुद का मन्नत(शाहरुख खान का मुंबई वाला घर) खरीदें और बॉलीवुड के अगले बादशाह बने। सुशांत, शाहरुख खान को दिल से प्यार करते थे। वह खुद को SSR कहते और शाहरुख खान के सिग्नेचर पोज किया करते। वह कहते हैं कि मैं बॉलीवुड का अगला बादशाह बनूंगा और अपना मन्नत बनाना चाहते थे। वो अपनी आंखों में बड़े सपने लिए था इसलिए यह वास्तव में अविश्वसनीय है कि उन्होंने अपना जीवन समाप्त कर लिया। सुशांत एक दिमागदार, अति बुद्धिमान और आत्मविश्वासी व्यक्ति थे। इसी के कारण वह यहां तक पहुंचने में सक्षम हुए। उनकी मौत बहुत दुखद है क्योंकि सुशांत और आत्महत्या दो अलग-अलग चीजें हैं जो एक साथ नहीं चलती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर