Naagin 4 में हुई टीवी जगत के इन दो कलाकारों की एंट्री, राजस्थान में कर रहे सीरियल की शूटिंग

टीवी मसाला
Updated Dec 01, 2019 | 12:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Naagin 4 में निया शर्मा और जैसमीन भसीन लीड रोल में नजर आने वाली हैं। नागिन-4 में बड़ी और तगड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है इसी को ध्यान में रखते टीवी इंडस्ट्री के दो और सितारे सीरियल से जुड़ गए हैं।

Suwati Anand Sikandar kharbanda Enter in nia sharma jasmin bhasin serial Naagin 4
सुवाती आनंद और सिकंदर खरबंदा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागिन-4 में निया शर्मा और जैसमीन भसीन लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
  • एकता कपूर ने कुछ दिन पहले नागिन 4 का नया प्रोमो शेयर किया था।
  • अब इस सीरियल में छोटे परदे के दो और नए कलाकारों की एंट्री हो गई है।

एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन-4 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नागिन सीरीज के चौथे सीजन में निया शर्मा और जैसमीन भसीन लीड रोल में नजर आने वाली हैं। बाकी सीजन की तरह नागिन 4 में भी बदले की कहानी को दिखाया जाएगा। कुछ दिन पहले ही एकता कपूर ने नागिन 4 का प्रोमो शेयर किया था। जिसमें निया और जैसमीन के साथ शो के मेल लीड स्टार विजयेंद्र कुमेरिया भी नजर आए थे। प्रोमो में विजयेंद्र, निया को गुंडे से बचाते हैं और जैसे ही वो उनका दुपट्टा उठाते हैं, उसमें से नागिन निकलती है। इसके बाद जैसमीन भसीन भी प्रोमो में नजर आती है।
प्रोमो में दिखे लीड कैरेक्टर निया, जैसमीन और विजयेंद्र के अलावा शो में शालीन भनोट और सायंतनी घोष भी नजर आएंगे। शालीन ने खुद सोशल मीडिया पर नागिन-4 की एक तस्वीर शेयर कर ये जानकारी दी थी। फोटो में शालीन-सायंतनी दूल्हा-दुल्हन के अवतार में नजर आए थे। अब हाल ही में नागिन-4 में टीवी जगत के दो और कलाकारों की एंट्री हो गई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sikandarkharbanda) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@suwatianand) on


जी हां, नागिन-4 में बड़ी और तगड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। सीरियल की कहानी को ध्यान में रखते हुए अब टीवी एक्ट्रेस सुवाती आनंद और सिकंदर खरबंदा को भी साइन कर लिया गया है। दोनों ने अपकमिंग सीरियल के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। सुवाती और सिकंदर फिलहाल जैसलमेर, राजस्थान में शूटिंग कर रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर सेट से कुछ वीडियोज और फोटोज भी शेयर किए हैं जिसमें ये मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि अभीतक दोनों के किरदार से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sikandarkharbanda) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sikandarkharbanda) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@suwatianand) on

नागिन का ये चौथा सीजन 7 दिसंबर से दर्शकों को एंटरटेन करने वाला है। नागिन के पहले-दूसरे सीजन में मौनी रॉय ने लीड रोल निभाया था। इसके बाद मौनी बॉलीवुड में चली गईं और नागिन 3 में सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी नजर आईं। अब नागिन 4 में निया शर्मा और जैसमीन भसीन को देखना दिलचस्प होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर