नागिन-4 की एक्ट्रेस Jasmin Bhasin ने ये है मोहब्बतें फेम Aly Goni को दिया खास गिफ्ट, आ रहीं लिंकअप की खबरें

Jasmin Bhasin Aly Goni Dating: एक्टर अली गोनी की एक्स गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से सगाई कर ली है। ऐसे में एकबार फिर से जैसमीन भसीन और अली गोनी के रिलेशनशिप की चर्चा शुरू हो गई है।

Jasmin Bhasin Naagin 4 Fame rumoured Boyfriend Aly Goni pre birthday gift
जैसमीन भसीन और अली गोनी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी एक्टर अली गोनी 25 फरवरी को अपना 29वां बर्थडे मनाने वाले हैं।
  • बर्थडे से पहले ही जैसमीन भसीन ने उन्हें गिफ्ट्स देने शुरू कर दिए हैं।
  • अली ने इस खूबसूरत गिफ्ट की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

नागिन-4 की एक्ट्रेस जैसमीन भसीन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। लगातार खबरें आती रही हैं कि जैसमीन टीवी एक्टर अली गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। वहीं हाल ही में अली गोनी की एक्स गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक भी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं। नताशा ने अपने बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से सगाई कर ली है। ऐसे में एकबार फिर से जैसमीन भसीन और अली गोनी के रिलेशनशिप को लेकर खबरें आने लगी हैं। 
अली गोनी 25 फरवरी को अपना 29वां बर्थडे मनाने वाले हैं। बर्थडे से पहले ही जैसमीन भसीन ने उन्हें गिफ्ट्स देने शुरू कर दिए हैं। जैसमीन ने हाल ही में अली को प्री-बर्थडे गिफ्ट में एक ब्रिटिश शॉर्टहेयर कैट दी है। अली ने इस खूबसूरत गिफ्ट की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में जैसमीन भसीन को गिफ्ट के लिए थैंक्यू कहा है। साथ ही इसे बर्थडे का बेस्ट गिफ्ट बताते हुए अली ने इस कैट का नाम जॉर्डन रखा है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@alygoni) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@alygoni) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@alygoni) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@alygoni) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@alygoni) on


सीरियल ये है मोहब्बतें के एक्टर अली गोनी ने अपने पोस्ट में ये भी बताया कि इस नस्ल की बिल्ली भारत में उपलब्ध नहीं है। हालांकि जैस्मीन इसे उनके लिए लाने में कामयाब रहीं। साथ ही अब जॉर्डन उनकी पुरानी बिल्ली लियो की कमी पूरी करेगी। आपको बता दें, जैसमीन भसीन के फ्रेंड अली गोनी को बिल्लियां काफी पसंद हैं। इससे पहले साल 2017 में उनकी कैट लियो की डेथ हो गई थी। हालांकि अब जैसमीन ने उन्हें नया पैट गिफ्ट किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर