Naagin 5 Spoiler: नागिन-5 में होने वाली है रानी की एंट्री, टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना अब निभाएंगी डबल रोल

Naagin 5 Big update Spoiler: नागिन-5 की कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आने वाला है। सूत्रों के अनुसार, शो की लीड एक्ट्रेस यानि सुरभि चंदना नागिन 5 में डबल रोल निभाती नजर आएंगी...

Surbhi Chandna play Double role in Naagin 5 Check Big update Spoiler
सुरभि चंदना।  
मुख्य बातें
  • नागिन-5 के मेकर्स शो को दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
  • नागिन की पांचवीं इंस्टालमेंट में सुरभि चांदना, शरद मल्होत्रा और मोहित सहगल प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
  • अब नागिन-5 की कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आने वाला है।

सुपरनैचुरल टीवी शो नागिन-5 (Naagin 5) दर्शकों को जोड़े रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। नागिन सीरीज की पांचवीं इंस्टालमेंट में सुरभि चांदना, शरद मल्होत्रा और मोहित सहगल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। तीनों की एक्टिंग परफॉर्मेंस खूब पसंद की जा रही है। अब नागिन-5 की कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आने को तैयार है। क्योंकि अब कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आने वाला है। सूत्रों के अनुसार, शो की लीड एक्ट्रेस यानि सुरभि चंदना नागिन 5 में डबल रोल निभाती नजर आएंगी। 

नागिन-5 में होगी रानी की एंट्री
जैसा कि हम जानते हैं कि सुरभि चंदना नागिन सीरियल में आदिनागिन बानी की भूमिका निभा रही हैं। जो कि इंसान और नागिन दोनों का रूप ले सकती है। अब, आने वाले एपिसोड में दर्शकों को बानी की हूबहू शक्ल वाली लड़की देखने को मिलेगी। जिसका नाम रानी होगा। अब रानी नागिन 5 में अपना रास्ता बना रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@officialsurbhic)

जानकारी के मुताबिक ये बानी से बिल्कुल उलट होगी। बानी को हमेशा साड़ी पहने और इंडियन आउटफिट में स्पॉट किया जाता है। हालांकि रानी उनके बिल्कुल विपरीत होगी। वो न सिर्प बोल्ड है बल्कि उसका ग्लैमरस लुक सीरियल में देखने को मिलेगा। रानी क्रॉप टॉप और जींस जैसे वेस्टर्न आउटफिट में अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखेगी। वैसे सुरभि चंदना ने अपने इस नए लुक की एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन तस्वीरों में वो अपने नए अवतार में दिख रही हैं। 


जल्द बंद होने वाला है नागिन-5?
टीवी शो नागिन-5 के ऑफ एयर होने की भी खबरें हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक फरवरी 2021 में मेकर्स इसे रैप करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एक सूत्र ने नागिन 5 को लेकर बताया, 'Naagin 5 छह महीने टेलिकास्ट होने के बाद फरवरी में बंद हो जाएगा। अभी तारीख फाइनल नहीं हुई है। टीम को पहले से ही इसके बारे में पता है। आखिरी एपिसोड इस महीने के अंत तक शूट किया जाएगा।' इस बीच, चर्चा है कि एकता कपूर का नया शो नागिन 5 की जगह लेगा। जो कि वैंपायर की कहानी पर आधारित होगा। यह दूसरी बार है जब एकता कपूर प्यार की ये एक कहानी के बाद पिशाचों पर आधारित एक शो लाएंगी। विवियन डीसेना ने इस शो में एक वैंपायर की भूमिका निभाई थी और ये शो खूब हिट हुआ था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर