एकता कपूर ला रहीं ये नया टीवी शो, जानें सीरियल की स्टारकास्ट, कहानी और Naagin 5 से इसका खास कनेक्शन

Naagin 5 Spin off All Details: एकता कपूर नागिन-5 के एंड के साथ इसका स्पिन ऑफ शो लेकर आ रही हैं जिसके चर्चे जोरों पर हैं। खबर है कि नए सीरियल में दीपिका कक्कड़ नजर आने वाली हैं...

Ekta kapoor New Show Naagin 5 Spin off Kuch Toh Hai Naagin Ek Naye Rang Mein Star Cast Story all need to know
दीपिका कक्कड़, एकता कपूर और हर्ष राजपूत। 
मुख्य बातें
  • नागिन-5 ऑफ एयर होने वाला है और इसकी जगह स्पिन ऑफ आ रहा है। 
  • एकता कपूर ने नागिन-5 स्पिन ऑफ शो लेकर चर्चे जोरों पर हैं। 
  • क्या है नागिन-5 के स्पिन ऑफ शो का नाम? जानें इसकी स्टारकास्ट।

'नागिन 5' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। एकता कपूर ने अगस्त 2020 में नागिन-5 के साथ शरद मल्होत्रा, सुरभि चांदना और मोहित सहगल को लीड रोल में लेकर टीवी शो की शुरुआत की थी। एकबार फिर से नागिन और चीलों के ऊपर बेस्ड इस नई सुपरनैचुरल कहानी को खूब सराहा गया। लेकिन अब जल्द टीवी शो नागिन-5 ऑफ एयर होने वाला है और इसकी जगह नागिन-5 का स्पिन ऑफ सीरियल आ रहा है। 

जानकारी के मुताबिक फरवरी 2021 में मेकर्स इसे रैप करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। नागिन 5 को लेकर बताया गया है कि छह महीने टेलिकास्ट होने के बाद फरवरी में ये बंद हो जाएगा। अभी तारीख फाइनल नहीं हुई है। टीम को पहले से ही इसके बारे में पता है। आखिरी एपिसोड इस महीने के अंत तक शूट किया जाएगा। खास बात ये है कि एकता कपूर नागिन-5 के एंड के साथ इसका स्पिन ऑफ शो लेकर आ रही हैं जिसके चर्चे जोरों पर हैं। 

क्या है नागिन-5 के स्पिन ऑफ शो का नाम? जानें इसकी स्टारकास्ट
Naagin 5 को अब क्रॉसओवर करने के लिए एकता कपूर इसका स्पिन ऑफ ला रही हैं। जो कि वास्तव में नागिन की कहानी से कहीं ना कहीं लिंक होगा। इस नए शो का नाम 'कुछ तो है- नागिन एक नए रंग में' बताया जा रहा है। साथ ही बात नए शो की स्टारकास्ट की करें तो हर्ष राजपूत द्वारा इसमें मुख्य भूमिका निभाने की संभावना के बारे में बताया गया। जो कि पहले आहट, नजर और साथ निभाना साथिया-2 में नजर आ चुके हैं। वहीं ससुराल सिमर का और बिग बॉस की विजेता दीपिका कक्कड़ भी इसमें लीड रोल निभा सकती हैं। हालांकि दीपिका का कैमियो होगा या फुल रोल ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 

ऐसी होगी कुछ तो है- नागिन एक नए रंग में की कहानी
टीवी शो कुछ तो है- नागिन एक नए रंग में की कहानी की बात करें तो ये वैम्पायर के इर्द-गिर्द होगी। बताया जा रहा है कि बानी की बेटी के साथ एकता कपूर के इस नए शो की शुरुआत होने वाली है। जो कि एक वैम्पायर होगी। खबर है कि ये किरदार कोई और नहीं बल्कि दीपिका कक्कड़ निभा सकती हैं। इसी के साथ अब ये सीरीज नागिन की बजाय वैम्पायर की कहानी पर शिफ्ट हो जाएगी।  

कुछ तो है- नागिन एक नए रंग में कब होगा ऑन एयर
एकता कपूर ने जैसा कि अपने इस नए टीवी शो कुछ तो है- नागिन एक नए रंग में की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं नागिन-5 फरवरी में ऑफ एयर हो जाएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मार्च के फर्स्ट वीक में कुछ तो है- नागिन एक नए रंग में के ऑन एयर होने की संभावना है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर