नागिन-5 में सुरभि चंदना संग ऐसा होगा शरद मल्होत्रा का रोल, जानें Hina khan-धीरज धूपर के शो की डिटेल स्टोरीलाइन

Naagin 5 Spoilers Hina khan Surbhi chandna Show: नागिन-5 में हिना खान और धीरज धूपर की कहानी कैसे बढ़ेगी आगे और कब होगी सुरभि चंदना की एंट्री? जानें नागिन-5 दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स शरद मल्होत्रा का रोल...

Naagin 5 Spoiler storyline Detail Sharad Malhotra Surbhi chandna main lead in Hina khan Show
शरद मल्होत्रा, सुरभि चंदना और हिना खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 9 अगस्त से नागिन-5 का आगाज भी हो गया है।
  • हिना खान, धीरज धूपर और मोहित मल्होत्रा ने कहानी की शुरुआत की है।
  • जल्द सुरभि चंदना की नागिन-5 की फीमेल लीड के रूप में एंट्री होंगी। 

नागिन-5 के जरिए एकता कपूर ने एकबार फिर से दर्शकों के दिल पर राज करने की पूरी तैयारी कर ली है। 9 अगस्त से नागिन की पांचने सीजन का आगाज भी हो गया है जिसमें हिना खान, धीरज धूपर और मोहित मल्होत्रा ने कहानी की शुरुआत की है। बताया जा रहा है कि नागिन-5 में हिना खान-मोहित मल्होत्रा और धीरज धूपर का कैमियो है। जैसे ही एकता कपूर का शो आगे बढ़ेगा इसमें सुरभि चंदना की एंट्री होगी, जो नागिन-5 की फीमेल लीड होंगी। 

इसी के साथ नागिन-5 के मेल लीड को लेकर भी लगातार चर्चाएं होनी शुरू हो गई हैं। जैसा कि कहा जा रहा था टीवी अभिनेता शरद मल्होत्रा नागिन-5 में निगेटिव रोल अदा करने वाले हैं। अब एक्टर शरद मल्होत्रा के रोल को लेकर ताजा जानकारी आ चुकी है। खबर है कि शरद मल्होत्रा, एकता कपूर के टीवी शो नागिन-5 में मेल लीड का रोल निभाने वाले हैं। शरद शुरुआत में नागिन-5 में निगेटिव रोल निभाएंगे और बाद में कहानी की प्रोग्रेस के बाद उनका रोल पॉजिटिव बन जाएगा। 

आपको बता दें, नागिन-5 में मोहित सहगल, अंजुम फकीह, पराग त्यागी, गौरव वाधवा, आहना शर्मा, किरण भार्गव सहित कई अन्य सितारे भी नजर आएंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

कैसी है नागिन-5 की स्टोरी लाइन?
नागिन-5 (Naagin 5) की कहानी के बारे में बात करें तो सर्वश्रेष्ठ आदि नागिन हिना खान नाग हृदय यानि मोहित मल्होत्रा के साथ प्यार में होगी। लेकिन इससे पहले कि उनकी प्रेम कहानी अपनी हैप्पी एंडिंग तक पहुंचती है, भाग्य उन्हें अलग कर देता है। उसी समय चील आकाश यानि धीरज धूपर उनके लिए जुनूनी प्यार में गिर जाता है। चील की ख्वाहिश उससे जाहिर नहीं होता और इस तरह से प्यार-नफरत की कहानी शुरू होती है। जब नागिन का प्यार अधूरा रह जाता है तो अपना बदला पूरा करने का निर्णय लेती है। कलयुग में उसका पुनर्जन्म होगा और इसबार वो अपनी कहानी पूरी करने के साथ अतीत का बदला लेगी।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर