नागिन-6 में हुई TV की वैंप कोमोलिका की एंट्री, उर्वशी ढोलकिया सहित एक और एक्ट्रेस ने मिलाया एकता कपूर से हाथ!

Urvashi Dholakia in Naagin 6 TV Serial star cast Update: एकता कपूर के टीवी शो नागिन-6 के जनवरी 2022 एंड तक प्रसारित होने की उम्मीद है। अब इसी बीच सीरीज के फैन्स के लिए नया अपडेट सामने आया है...

Naagin 6 Update Ekta kapoor select Urvashi Dholakia and Sudha Chandran for Colors Tv serial Naagin-
उर्वशी ढोलकिया और सुधा चंद्रन। 
मुख्य बातें
  • नागिन-6 का पहला प्रोमो आ चुका है।
  • कहानी में नागिन इंसानों से नहीं बल्कि एक जानलेवा वायरस से लड़ती हुई दिखेगी।
  • अब इसी बीच सीरीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

सुपरनैचुरल टेलीविजन शो नागिन अपने छठे सीजन के साथ वापस आ रहा है। ऐसी चर्चाएं हैं कि एकता कपूर का शो नागिन-6 जनवरी 2022 के एंड में प्रसारित होगा। अब इसी बीच हम इस सीरीज के फैन्स के लिए नया अपडेट लेकर आए हैं। खबर है कि 2 फेमस टेलीविजन एक्ट्रेसेस को शो के लिए साइन कर लिया गया है।

जैसा कि हम जानते हैं नागिन-6 का पहला प्रोमो आ चुका है। इसमें नागिन इंसानों से नहीं बल्कि एक जानलेवा वायरस से लड़ रही है। शो के प्रोमो में एक आदमी कहता है कि पड़ोसी देश एक वायरस को हाथियार बना कर हर तारफ महामारी फेला दी है। तभी दूसरा पूछता है कि इससे कौन हमारी रक्षा करेगा और इसी के साथ नागिन की सीक्रेट रक्षक के रूप में एंट्री होती है। क्योंकि जहर ही जहर को काट सकता है।

कोमोलिका को मिला नागिन-6 का ऑफर
नए अपडेट के मुताबिक पता चला है कि अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया को शो का ऑफर मिला है। जो कि एकता कपूर के धारावाहिक कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका का रोल निभा चुकी हैं। वहीं उन्होंने चंद्रकांता में भी उनके साथ काम किया था। अब एकता कपूर और उर्वशी ढोलकिया फिर से साथ काम करने वाले हैं। दोनों कलर्स के शो नागिन 6 के लिए साथ आ रहे हैं। चर्चा है कि इसमें उर्वशी एक मजबूत किरदार निभाती नजर आएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv)

सुधा चंद्रन का नाम भी आया आगे
उर्वशी ढोलकिया के अलावा एक और टीवी एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है जो कि नागिन-6 का हिस्सा बनेगीं। ये नाम कोई और नहीं बल्कि सुधा चंद्रन है। सुधा चंद्रन पहले नागिन सीजन 1, 2 और 3 में नजर आ चुकी हैं। उनको शो में निभाए गए यामिनी के किरदार के लिए जाना जाता है। अब सुधा चंद्रन शो के छठवें सीजन में फिर से दिखाई देंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर