नागिन फेम Arjun Bijlani की सासू मां का हुआ निधन, इमोशनल मैसेज में बताया क्यों मानती थीं बेटा

टीवी मसाला
Updated Dec 22, 2019 | 16:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Arjun Bijlani Mother in law Death: अर्जुन बिजलानी के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनकी सास तनुजा स्वामी का निधन को गया है।

Arjun Bijlani Naagin mother in law Tanuja Swami Die
पत्नी और सास के साथ अर्जुन बिजलानी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अर्जुन बिजलानी को फेमस सीरियल नागिन-3 के लिए जाना जाता है।
  • अर्जुन ने इसमें मौनी रॉय के साथ शानदार अभिनय किया था।
  • अर्जुन और मौनी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया।

नागिन-3 फेम एक्टर अर्जुन बिजलानी टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा सितारों में से एक हैं। हैंडसम हंक अर्जुन बिजलानी की एक्टिंग के साथ-साथ फैन्स उनकी एक आदर्श फैमिली मैन वाली क्वालिटी को भी खूब पसंद करते हैं। अर्जुन अक्सर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखे जाते हैं और इन पलों को वो सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ शेयर करते हैं। अब अर्जुन बिजलानी के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनकी सास तनुजा स्वामी का निधन को गया है।
अर्जुन बिजलानी की सासू मां की अचानक मौत हो गई है। अर्जुन ने अपनी सास के साथ बिताए कुछ पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक इमोशनल मैसेज लिखा है। अर्जुन ने लिखा, 'मैं हमेशा आपको ऐसे ही दिल से मुस्कुराते हुए रूप में याद करता रहूंगा। लव यू, काश मैं भी ये एक्सप्रेस कर पाता कि आपको कितना मिस करूंगा। आपने लड़ाई की और एक योद्धा की तरह अंत तक एक मुस्कान के साथ संघर्ष किया। आप चिंता मत करना मैं आपको किया हुआ वादा याद रखूंगा। लव यू हमेशा। आरआईपी सासू मां।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@arjunbijlani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@arjunbijlani) on

अर्जुन बिजलानी के इमोशनल पोस्ट से ऐसा लगता है कि तनुजा का लंबी बीमारी से निधन हुआ है। हालांकि उन्हें क्या बीमारी थी या निधन की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। आपको बताते चलें अर्जुन बिजलानी की सास तनुजा के बड़े बेटे का कुछ साल पहले निधन हो गया था। बाद में अर्जुन ने उनका और फैमिली का ख्याल रखा। इसी वजह से वो अर्जुन को दामाद कम बेटा ज्यादा मानती थीं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@arjunbijlani) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन बिजलानी को मौनी रॉय के साथ किए फेमस सीरियल नागिन-3 के लिए जाना जाता है। दोनों ने इस सीरियल में शानदार अभिनय किया था इनकी जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया। अब नागिन-4 का चौथा सीजन ऑन एयर हो चुका है। इसमें निया शर्मा, विजयेंद्र कुमेरिया और जैसमीन भसीन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर