नच बलिए 9 में परफॉर्म नहीं करेंगे अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी, इस वजह से शो से लिया ब्रेक

टीवी मसाला
Updated Jul 30, 2019 | 17:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

नच बलिए 9 में इस बार मजेदार जोड़ियों के साथ महामुकाबला शुरू हो गया है। लगातार चर्चा में चल रहे इस शो से कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस अनीता हंसदानी और उनके पति रोहित रेड्डी से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है।

Nach baliye 9 Anita hassanandani and Rohit reddy
Anita hassanandani and Rohit reddy  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नच बलिए 9 के शो से अनीता हसनंदानी और उनके पति परफॉर्म नहीं करेंगे
  • पति रोहित रेड्डी की वजह से एक्ट्रेस ने शो से ब्रेक लिया है
  • डॉक्टर ने रोहित रेड्डी को रेस्ट करने की सलाह दी है

टीवी का पॉपुलर शो नच बलिए 9 शुरू हो चुका है, जिसके बाद आए दिन किसी न किसी वजह शो सुर्खियों में छाया रहता है। पिछले दिनों शो विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा के आपसी विवाद को लेकर चर्चा में थे वहीं आने वाले दिनों एक फेमस जोड़ी गायब नजर आने वाली है। जी हां, बात करें नागिन फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी की।

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी नच बलिए के आने वाले एपिसोड में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेक लेने के पीछे एक्ट्रेस के पति रोहित रेड्डी हैं। दरअसल रोहित इस समय हेपिटाइटिस ए होने की वजह से बीमार चल रहे हैं। ऐसे में बीमारी की वजह से उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट रहने की सलाह दी गई है।

बीते दिनों ही अगले हफ्ते के एपिसोड शूट कर लिए गए थे, ऐसे में ये कपल कही नजर नहीं आया। अब इस खबर से अनीता के फैंस बेहद निराश होने वाले हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on

 

जब से अनीता और उनके पति रोहित के इस शो हिस्सा लेने की खबर सामने आई थी, तब से लोग उन्हें देखने के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आए थे। पहले एपिसोड में अनीता हसनंदानी अपनी परफॉर्मेंस से खुश नहीं थी। दरअसल परफॉर्मेंस के दौरान उनका पैर फिसल गया था ऐसे में वो डांस सही से नहीं कर पाई। इसके बावजूद जज ने  उन्हें अच्छे नंबर दिए थे, साथ ही निराश नहीं होने की सलाह दी। बता दें कि अनिता से पहले नच बलिए के कंटेस्टेंट शांतनु माहेश्वरी और उनकी गर्लफ्रेंड नित्यामी शिर्के चोटिल हो गए थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on

 

बीते एपिसोड में चोट लगने की वजह से शांतनु माहेश्वरी और उनकी गर्लफ्रेंड नित्यामी शिर्के को डांस परफॉर्म करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। वैसे शो में इस बार जोड़ियों में ही नहीं बल्कि एक्स कपल भी परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों ही विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा का आपसी विवाद काफी चर्चा में था। दोनों आपसी मतभेद की वजह से रिहर्सल भी नहीं कर पा रहे थे। वहीं इस बार शो में रवीना टंडन और अहमद खान जज के रूप में नजर आ रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर