Nach Baliye 9: फैजल खान के साथ ब्रेकअप के बाद मुस्कान ने किया खुलासा, बताया नौ महीने पहले ही दिया था धोखा

टीवी मसाला
Updated Oct 04, 2019 | 07:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

नच बलिए 9 में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से जजों का दिल जीतने वाली जोड़ी फैजल और मुस्कान का ब्रेकअप हो चुका है। शो से निकलने के बाद से दोनों स्टार्स लगातार चर्चा में हैं।

Faisal Khan, Muskaan Kataria
Faisal Khan, Muskaan Kataria 
मुख्य बातें
  • ब्रेकअप के बाद फैजल खान की एक्स गर्लफ्रेंड मुस्कान कटारिया का खुलासा है
  • नच बलिए 9 में दोनों की जोड़ी दमदार जोड़ी में से एक थीं
  • पिछले दिनों फैजल ने मुस्कान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे

नच बलिए 9 में दमदार जोड़ी बनकर सामने आए फैजल खान और मुस्कान इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। बता दें कि फैजल और मुस्कान का ब्रेकअप हो चुका है। शो से बाहर आने के बाद फैजल ने मुस्कान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में हाल ही मुस्कान ने खुलासा किया कि कैसे फैजल उन्हें धोखा दे रहे थे। बता दें कि शो में अपनी केमिस्ट्री और दमदार परफॉर्मेंस लोगों को हैरान करने वाले मुस्कान कटारिया और फैजल खान की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था।

नचबलिए 9 में बेहतर परफॉर्म करने के बाद एक्टर फैजल खान और मुस्कान कटारिया शो के विजेता नहीं बन पाए थे। वहीं शो से बाहर आने के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। ब्रेकअप के बाद फैजल ने मुस्कान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब ऐसे में मुस्कान का रिएक्शन आया है।

एक इंटरव्यू में मुस्कान ने बताया कि फैजल ने उन्हें धोखा दिया है। उन्होंने बताया कि 9 महीने पहले फैजल ने उन्हें पहली बार धोखा दिया था। मुस्कान ने बताया कि इसके बारे में उन्हें तब पता चला जब उन्होंने फैजल का चैट पढ़ा।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Faisal Khan (@faisalkhan30) on

 

दरअसल मुस्कान के मुताबिक फैजल की एक दोस्त थीं। इसकी जानकारी सामने के आने के बाद फैजल ने उनसे माफी मांगी, ऐसे में उन्होंने सोचा कि इस रिश्ते को दोबारा मौका देना चाहिए। मुस्कान ने बताया कि वो फैजल से बेहद प्यार करती थीं। वहीं फैजल के मुताबिक मुस्कान ने उनके साथ सिर्फ पॉपुलैरिटी की वजह से रिलेशन में थीं। जिसपर मुस्कान ने कहा कि अगर मैं पैसों और लाइमलाइट की वजह से उसके साथ होती तो मेरे पास ऐसे कई मौके थे, जिसका मैं फायदा उठा सकती थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Faisal Khan (@faisalkhan30) on

 

उन्होंने कहा कि उसने हमारे रिश्ते को ऑफिशियल किया था क्योंकि उसे चाइल्ड आर्टिस्ट के इमेज को तोड़ना था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर