नच बलिए-9 में शांतनु माहेश्वरी ने लगाया पक्षपात का आरोप, बैक स्टेज भड़कीं रवीना टंडन

टीवी मसाला
Updated Sep 14, 2019 | 18:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

शांतनु माहेश्वरी का कहना है कि जज रवीना टंडन और अहमद खान उनके लिए पक्षपाती हैं और उन्हें परफॉर्मेंस के हिसाब से स्कोर नहीं दे रहे हैं। नच बलिए-9 की जज रवीना ने इस बारे में अब सीधा जाकर शांतनु से बात की है।

Shantanu Maheshwari argument with Raveena Tandon in Nach baliye 9
शांतनु माहेश्वरी और रवीना टंडन।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नच बलिए-9 के कंटेस्टेंट शांतनु माहेश्वरी अपने नए स्टेटमेंट के बाद चर्चा में हैं।
  • शांतनु ने कथिततौर पर जजेस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है।
  • स्टेटमेंट के बाद शांतनु की जज रवीना टंडन से तीखी बहस हो गई है।

नच बलिए-9 को लेकर एक नई कॉन्ट्रोवर्सी सामने आ रही है। अब खबर है कि उर्वशी ढोलकिया के बाद नच बलिए-9 के कंटेस्टेंट शांतनु माहेश्वरी ने कथिततौर पर जजेस पर पक्षपात का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, शांतनु का ये भी कहना है कि उनकी परफॉर्मेंस को उतना रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है जितना वो मेहनत कर रहे हैं। अब शांतनु के इस बयान पर शो की जज रवीना टंडन काफी भड़क गई हैं।  
दरअसल शांतनु माहेश्वरी का कहना है कि जिस तरह उन्हें पार्टनर नित्यामी सिर्के संग परफॉर्म करने के बाद कमेंट मिलते हैं उसकी तुलना में अच्छे स्कोर नहीं मिल रहे हैं। इतना ही नहीं शांतनु को यह भी लगता है कि दोनों जज रवीना टंडन और अहमद खान उनके लिए पक्षपाती हैं और उन्हें परफॉर्मेंस के हिसाब से स्कोर नहीं दे रहे हैं।
नच बलिए की जज रवीना टंडन को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने सीधा जाकर शांतनु ने बात की है। रवीना ने शांतनु माहेश्वरी से कहा है कि उन्हें दूसरों के पास जाने से पहले उनसे बात करनी चाहिए थी। ये भी बताया जा रहा है कि बैक स्टेज दोनों के बीच काफी बहस भी हुई और इसका कोई परिणाम नहीं आया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shantanu.maheshwari) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@officialraveenatandon) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shantanu.maheshwari) on

बैकस्टेज बहस के बाद शांतनु माहेश्वरी बुरी तरह से टूट गए और उन्होंने किसी से भी बात करने से साफ इंकार कर दिया। वैसे इस सीजन में शांतनु अकेले नहीं हैं जिन्होंने जजों के जजमेंट्स पर सवाल उठाया है। इससे पहले, उर्वशी ढोलकिया ने भी जजेस को लेकर कहा था कि वो कुछ सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के प्रति पक्षपात कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@urvashidholakia9) on

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए उर्वशी ढोलकिया ने कहा था, 'ठीक है, अगर कोई जोड़ी अच्छे अंक प्राप्त कर रही है हर हफ्ते उसका स्कोर बढ़ रहा है को निश्चित ही उसका एक वोट बैंक बनता है। मुझे पता है कि हमारे पास वो था तो मेरे लिए यह विश्वास करना मुश्किल है कि हम सक्षम नहीं थे हमारे दर्शकों का प्यार जीतने के लिए।' उर्वशी ने ये स्टेटमेंट नच बलिए-9 से बाहर होने के बाद दिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर