नच बलिए 9: इस कपल को हुआ एक दूसरे से प्यार, अब सेट पर करेंगे सगाई

टीवी मसाला
Updated Sep 26, 2019 | 12:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

नच बलिए 9 के सेट पर अब तक एक्स कपल साथ में डांस करते और ट्रॉफी के लिए लड़ाई करते दिखे हैं लेकिन अब यहां कुछ अलग देखने को मिलेगा। श्रद्धा आर्या और आलम मक्कर अब शो में सगाई करने जा रहे हैं।

Shraddha Arya and Alam Makkar
Shraddha Arya and Alam Makkar 

डांस रिएलिटी शो नच बलिए 9 जब से शुरू हुआ है तब से ही चर्चा में बना हुआ है, कभी किसी झगड़े के चलते तो कभी वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर। शो को काफी पसंद भी किया जा रहा है और यह वजह है कि इसकी टीआरपी लगातार टॉप पर बनी हुई है।

जहां इस शो में अब तक एक्स- कपल्स साथ में डांस करते और ट्रॉफी के लिए लड़ते नजर आ रहे थे, इन सबके बीच एक कपल को एक- दूसरे में अपना प्यार मिल गया है।  नच बलिए के कंटेस्टेंट श्रद्धा आर्या और आलम मक्कर ने शो में सगाई कर ली है और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। शो के आने वाले एपिसोड में जाने माने एस्ट्रोलॉजर जनार्धन पंडित नजर आएंगे, जो दोनों की शादी के बारे में भविष्यवाणी करते दिखेंगे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Alam Makkar (@alammakkar) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Alam Makkar (@alammakkar) on

 

जानकारी के मुताबिक एस्ट्रोलॉजर ने उन्हें बताया कि श्रद्धा और आलम आने वाले अगले दो साल में शादी कर लेंगे। उनकी शादीशुदा जिंदगी काफी खुशहाल रहेगी। आलम का बिजनेस अच्छा चलेगा जबकि श्रद्धा बच्चा होने के बाद भी 38 साल तक एक्टिंग करेंगी। यह पहली बार नहीं होगा जब कोई कपल इस तरह शो पर एक दूसरे को अंगूठी पहनाएगा। श्रद्धा और आलम से पहले रवि दुबे- सरगुन मेहता, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम व आश्का गोराडिया और ब्रेंट गोबल ने भी शो में एक- दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। 

बता दें कि साल 2015 में श्रद्धा आर्या ने एनआरआई जयंत से सगाई की थी लेकिन बाद में दोनों ने यह सगाई तोड़ दी। मालूम हो कि श्रद्धा ने साल 2006 में तमिल फिल्म Kalvanin Kadhali से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वो राम गोपाल वर्मा की फिल्म निशब्द और पाठशाला में नजर आईं थीं। इसके अलावा वो कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर