शादी के 8 साल बाद पापा बनने वाले हैं Ishqbaaz के एक्टर Nakuul Mehta, पत्नी Jankee Parekh की रखी गोद भराई

Nakuul Mehta Wife Jankee Parekh Baby Shower: नकुल मेहता और जानकी पारेख बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों की जिंदगी में जल्द एक नन्हा मेहमान आने वाला हैं....

Ishqbaaz Actor Nakuul Mehta Wife Jankee Parekh Baby shower Check Inside Pics
पत्नी जानकी के साथ नकुल मेहता।  
मुख्य बातें
  • नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी पारेख इन दिनों बेहद खुश हैं।
  • दोनों की जिंदगी में जल्द एक नन्हा मेहमान आने वाला हैं।
  • नकुल मेहता और जानकी पारेख बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं।

इश्कबाज के एक्टर नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी पारेख इन दिनों बेहद खुश हैं। दोनों की जिंदगी में जल्द एक नन्हा मेहमान आने वाला हैं। जी हां, नकुल मेहता और जानकी पारेख बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। तीन हफ्ते पहले ही नकुल और जानकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए नई तस्वीरों शेयर कर इस खुशखबरी को फैन्स के साथ शेयर किया था। तस्वीरों में जानकी का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था। 

अब हाल ही में नकुल मेहता की पत्नी जानकी की 'गोड भराई रस्म' यानि बेबी शॉवर रखा गया। जिसमें दोस्तों और फैमिली मेंबर्स ने जल्द मां बनने जा रहीं जानकी पारेश को बेस्ट विशेज दीं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर नकुल मेहता और जानकी ने बेबी शॉवर सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरें और वीडियो में मां बनने जा रहीं जानकी को ब्यूटीफुल लुक में देखा जा सकता है। उन्होंने नीले कलर सूट के साथ शीर दुपट्टा और स्कर्ट कैरी किया है। जानकी की ये ट्रेडिशनल ड्रेस उनपर खूब सूट कर रही है। इसके साथ उन्होंने कुछ गहने, न्यूड मेकअप और एक बन हेयरस्टाइल के साथ अपना लुक पूरा किया है। नकुल की बात करें तो अभिनेता ने बेबी पिंक कलर का कुर्ता पहना हुआ है। 

बेबी शॉवर सेरेमनी के लिए तैयार होने की एक झलक को शेयर करते हुए, जानकी ने लिखा, 'हेयर, मेकअप, मेहंदी, बेबी - एनराउट। सेलिब्रेशन शुरू होने दो।' आपको बता दें, जानकी पेशे से एक सिंगर और प्रोड्यूसर हैं। फिलहाल जानकी का तीसरा ट्रायमेस्टर चल रहा है। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। नकुल और जानकी की शादी 2012 में हुई थी। दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं और शादी के कपल ने 10 साल डेट किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर