Aditya Narayan Wedding: आदित्य नारायण जल्द कर रहे गर्लफ्रेंड से शादी, नेहा कक्कड़ ने किया खुलासा

Aditya Narayan Wedding Confirms By Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ ने अब पहली बार शादी को लेकर बात की है। नेहा ने अपनी नहीं बल्कि आदित्य नारायण की शादी को लेकर नया खुलासा किया है...

Aditya Narayan wedding Confirmed by Neha Kakkar That Bollywood Singer tie the knot this year 2020
आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की लगातार शादी करने की खबरें आ रही थीं।
  • नेहा कक्कड़ ने पहली बार आदित्य नारायण की शादी को लेकर बात की है।
  • नेहा ने बताया है कि आदित्य नारायण इस साल शादी कर रहे हैं।

नेहा कक्कड़ की लंबे टाइम से शादी खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स आ रही थीं कि नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण शादी करने वाले हैं। इंडियन आइडल-11 के सेट पर दोनों स्टार्स साथ फेरे लेंगे। हालांकि बाद में इस खबर को महज एक टीआरपी स्टंट बताया गया। अब पहली बार नेहा कक्कड़ ने शादी को लेकर बात की है। नेहा ने अपनी नहीं बल्कि आदित्य नारायण की शादी को लेकर खुलासा किया है। 
नेहा कक्कड़ ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया है कि आदित्य नारायण जल्द शादी करने वाले हैं। हालांकि उनकी शादी नेहा से नहीं होगी। क्योंकि आदित्य नारायण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@_nehaaditya_) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@_nehaaditya_) on

नेहा कक्कड़ ने अपने इंटरव्यू में बताया, 'आदित्य बहुत ही खूबसूरत इंसान हैं। उनका दिल सोने का है। मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरा सबसे अच्छा दोस्त इस साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी कर रहा है। मैं उन्हें सभी खुशियां और कई सालों की शुभकामनाएं देती हूं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@adityanarayanofficial) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@adityanarayanofficial) on

नेहा कक्कड़ ने आदित्य नारायण की शादी की बात करते हुए इस दौरान इंडियन आइडल की जर्नी की भी बात की। नेहा ने बताया, 'मेरा इंडियन आइडल-11 का सफर बेहद शानदार रहा। मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं कि मुझे विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया के साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिला। साथ ही मैं हर उस शख्स को धन्यवाद देना चाहती हूं जो इस शो का हिस्सा है। बहुत खुश हूं कि इन लोगों ने मेरी जर्नी में सपोर्ट किया।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर