Indian Idol-11: नेहा कक्कड़ को बहू बनाना चाहता है ये फेमस बॉलीवुड स्टार, बेटे के लिए लेकर पहुंचा रिश्ता

Indian Idol Fame Neha Kakkar Got Wedding proposal: इंडियन आइडल-11 के सेट पर नेहा कक्कड़ के लिए शादी का प्रस्ताव आया है। एक फेमस बॉलीवुड स्टार नेहा को अपनी बहू बनाना चाहता है...

Aditya Narayan Father Udit Narayan wanna make Neha Kakkar to be his bahu Reveals in Indian Idol 11
नेहा कक्कड़।   |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों रियलिटी शो इंडियन आइडल-11 में नजर आ रही हैं। इस रियलिटी शो के सेट पर नेहा अक्सर कंटेस्टेंट और बाकी जजेस के साथ मस्तीभरे वीडियोज बनाकर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में इंडियन आइडल-11 के सेट पर नेहा कक्कड़ के लिए शादी का प्रस्ताव आया है। एक फेमस बॉलीवुड स्टार ने इस शो में बताया कि वो नेहा को अपनी बहू बनाना चाहते हैं। 
दरअसल इंडियन आइडल-11 के सेट पर हाल ही में फेमस बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण पहुंचे थे। उदित ने इस दौरान बताया कि वो अपने बेटे आदित्य नारायण के लिए नेहा कक्कड़ का हाथ मांगना चाहते हैं। साथ ही नेहा को अपनी बहू बनाकर घर में लाने की ख्वाहिश रखते हैं। 
जैसा कि इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण शो में नेहा कक्कड़ से फ्लर्ट करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हर एपिसोड में आदित्य अपना सिंगिंग का टैलेंट दिखाकर नेहा को इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं। इस वीकेंड इंडियन आइडल-11 में उदित नारायण और अल्का याग्निक पहुंचीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@hcnnewsofficial) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@teamofnehakakkar) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@neha_kakkar_fc) on

उदित ने इसी दौरान नेहा को लेकर ये बात कही। साथ ही आदित्य नारायण की मां दीपा भी रियिलटी शो में नेहा का समझाती नजर आईं। दीपा नारायण नेहा को अपने घर की बहू बनने के लिए कहती दिखीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@thecontentteamofficial) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@neha_kakkar_fc) on

वैसे आपको बता दें, नेहा कक्कड़ के पेरेंट्स भी इंडियन आईडल-11 में आ चुके हैं। उन्हें भी नेहा और आदित्य की क्यूट केमेस्ट्री काफी पसंद है। शो में नेहा के पेरेंट्स भी उनकी आदित्य के साथ बॉन्ड को खूब पसंद करते नजर आए थे।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर