Nehha Pendse: नेहा पेंडसे का शादी पर मुंहतोड़ जवाब, 'पति के 2 तलाक हुए हैं तो मैं भी वर्जिन नहीं हूं'

Nehha Pendse on husband past: नेहा पेंडसे का कहना है कि अगर पति शार्दुल तलाकशुदा हैं तो इसमें बुराई क्या है। उन्हें सलाम करती हैं कि इससे विश्वास नहीं उठा क्योंकि दो शादियां टूटने के बाद ऐसा होना स्वाभाविक था।

Nehha Pendse On husband Shardul Past Marriage And divorce
नेहा पेंडसे और शार्दुल ब्यास।  |  तस्वीर साभार: Instagram

टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने 5 जनवरी को बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास के साथ शादी की थी। कपल फिलहाल शादीशुदा जीवन का आनंद ले रहा है। नेहा के पति शार्दुल की ये तीसरी शादी है। उनके पहले दो तलाक हो चुके हैं साथ ही वो 2 बेटियों के पिता हैं। नेहा पेंडसे के पति शार्दुल के बारे में ये जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। अब खुद नेहा ने सामने आकर इस बारे में बात की है और सभी को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
नेहा पेंडसे का कहना है कि अगर शार्दुल तलाकशुदा हैं तो इसमें बुराई क्या है। कई लोग आजकल देर से शादी करते हैं। साथ ही शादी से पहले उनके कई लव रिलेशनशिप होते हैं जो किन्हीं वजहों से टूट जाते हैं। फर्क सिर्फ इतना होता है इनपर कोई लीगल स्टैंम्प नहीं लगा होता है। समझ नहीं आ रहा है लोग शार्दुल के तलाकशुदा होने पर इतना क्यों बात कर रहे है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@lokshahinewslive) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@angel_nehhapendse_fan) on


नेहा पेंडसे कहती हैं, 'मैं भी कोई वर्जिन नहीं हूं। बल्कि मैं उनकी सराहना करती हूं कि वो जिससे प्यार करते थे उनके साथ शादी करने का मौका मिला। मैं इस मामले में अनलकी रही हूं कि मुझे शादी का मौका नहीं मिला। कम से कम शार्दुल को कमिटमेंट करने से तो डर नहीं लगता है।' 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@angel_nehhapendse_fan) on


बकॉल नेहा पेंडसे, 'मैं उन्हें सलाम करती हूं कि शादी जैसे रिश्ते से उनका विश्वास नहीं उठा। क्योंकि दो शादियां टूटने के बाद ऐसा होना स्वाभाविक था। हालांकि उन्हें शादी के आइडिए से डर नहीं लगा। मेरा भी यही मानना है कि अगर आपकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानी आ रही है तो इसे ढोने की बजाय खत्म करना ज्यादा सही है।' 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tellychakkar) on

 


नेहा पेंडसे और शार्दुल पूरी तरह से एक-दूसरे के पास्ट को स्वीकार कर चुके हैं। दोनों को इसके बारे में बात करने से कोई समस्या नहीं है। यही वजह है कि नेहा शादी के बाद अपने हर इंटरव्यू में पति की पास्ट लाइफ को लेकर बेबाकी से बात करती नजर आई हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर