Nehha Pendse Bride Look: नेहा पेंडसे-शार्दुल सिंह ब्यास बने पति-पत्नी, महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से हुई शादी

Nehha Pendse Maharashtrian Wedding Pictures: नेहा पेंडसे की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। शादी में पेस्टल गुलाबी रंग की नौवारी साड़ी पहने नेहा बेहद गॉर्जियस दुल्हन लुक में नजर आईं।

Nehha Pendse traditional Maharashtrian style Wedding Check Actress Bride First look
पति शार्दुल के साथ नेहा पेंडसे।  |  तस्वीर साभार: Instagram

टीवी इंडस्ट्री की साल 2020 की पहली शादी हो चुकी है। सीरियल मे आई मैडम और बिग बॉस फेम नेहा पेंडसे आज यानि 5 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गई हैं। नेहा पेंडसे ने पुणे में पारंपरिक रीति-रिवाज से बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास संग सात फेरे ले लिए हैं। नेहा पेंडसे की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। 
शादी में उन्होंने पेस्टल गुलाबी रंग की नौवारी साड़ी पहनी। जिसमें नेहा पेंडसे बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। नेहा ने शादी में एथनिक लुक लिया था और एक महाराष्ट्रीयन दुल्हन की तरह तैयार हुई थीं। उन्होंने नाक में नथनी, हरी चूड़ियां, जड़ाऊ ज्वैलरी और चंद्रकोर टिकली (आधा चाँद के आकार की बिंदी) के साथ महारास्ट्रियन ब्राइडल लुक पूरा किया था। दूसरी तरफ नेहा के पति शार्दुल मैचिंग कुर्ता-पायजामा में दूल्हा लुक में नजर आए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@subtletrisha_) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@subtletrisha_) on

नेहा और शार्दुल की शादी पारंपरिक महाराष्ट्रीयन स्टाइल में हुई। शादी की रस्मों के बाद कपल ने वेडिंग एल्बम के लिए पोज दिए और एक-दूसरे के साथ बहुत खुश नजर आए। फोटोज में दोनों कभी एक-दूसरे की तरफ प्यार से देखते तो भी आई कॉन्टेक्ट करते नजर आए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dipensharmajoinsinsta) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nehhapendse) on

नेहा पेंडसे के बारे में बात करें तो उन्होंने मराठी और हिंदी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में अभिनय किया है। साथ ही वो टीवी जगत का जाना माना चेहरा है। मे आई कम इन मैडम, बिग बॉस-12, खतरा खतरा खतरा, किचन चैंपियन 5 जैसे अन्य कई शोज में वो काम कर चुकी है। वहीं शार्दुल एक बिजनैसमैन हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर