Nia Sharma ने देर रात की नए घर में बर्थडे पार्टी, मां-भाई और चुनिंदा फ्रेंड्स के साथ किया सेलिब्रेशन

Nia Sharma birthday bash inside photos: लेट नाइट ही निया शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। घर पर मां-भाई और फ्रेंड्स के साथ निया ने देर रात केक काटकर अपने जन्मदिन के जश्न की शुरुआत की।

Nia Sharma birthday bash TV Actress midnight celebration inside photos
निया शर्मा। 
मुख्य बातें
  • निया शर्मा आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
  • लेट नाइट ही निया शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेशन शुरू हो गया है।
  • डीवा ने करीबी दोस्तों के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया।

सोशल मीडिया क्वीन और टीवी जगत की दिग्गज स्टार निया शर्मा एक साल और बड़ी हो गई हैं। मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। लेट नाइट ही निया शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। घर पर मां-भाई और फ्रेंड्स के साथ निया शर्मा ने देर रात केक काटकर अपने जन्मदिन के जश्न की शुरुआत की। डीवा ने अपने करीबी दोस्तों के साथ मिलकर अपना जन्मदिन नए घर में मनाया।

निया शर्मा अक्सर अपने फैशनसेंस के लिए चर्चा में रहती हैं। जन्मदिन पर भी एक्ट्रेस ने खास ड्रेस को चुना। मिडनाइट पार्टी में ब्लू रंग के हॉल्टर-नेक गाउन में निया शर्मा काफी गॉर्जियस लग रही थीं। प्लंजिंग नेकलाइन और फ्रंट स्लिट ने उनके बर्थडे लुक में ग्लैमर का तड़का लगाया।

निया शर्मा ने अपने बालों को खुला रखा था और एलिगेंट मेकअप के साथ इस लुक को पूरा किया था। सोशल मीडिया पर शेयर की गई कई तस्वीरों में फैंस को निया शर्मा की बर्थडे पार्टी की शानदार झलक देखने को मिल रही है। तस्वीरों के निया गुब्बारा सेट के पास हाथ में केक लिए पोज देती नजर आ रही हैं।

निया शर्मा ने हाल ही में मुंबई में एक नया घर खरीदा है। अभिनेत्री ने अपने नए घर में बर्थडे से पहले गृह प्रवेश पूजा आयोजित की थी। जिसकी तस्वीरें साझा करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया था। निया शर्मा के भाई विनय शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पूजा की फोटोज शेयर की थीं। इन तस्वीरों में निया के फैन्स और फॉलोअर्स को उनके नए अपार्टमेंट की एक झलक देखने को मिली थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90)

वर्कफ्रंट की बात करें तो निया शर्मा को आखिरी बार बिग बॉस ओटीटी में देखा गया था। निया ने शो में बतौर गेस्ट एंट्री की थी। साथ ही 
निया शर्मा का नया म्यूजिक वीडियो दो घोंट भी हाल ही में रिलीज हुआ है। गाने में एक्ट्रेस के सिजलिंग डांस मूव्स देखने को मिले हैं। निया शर्मा का ये गाना कम वक्त में जबरदस्त हिट हो चुका है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर